Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
    Begusarai News

    बेगूसराय : RPF ने अपनी जान पर खेलकर बचाई महिला की जिंदगी, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 15, 2026 5:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Railway Station
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Railway Station : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आरपीएफ के एक उप-निरीक्षक (SI) ने साहस का परिचय देते हुए एक महिला यात्री को मौत के मुँह से बाहर खींच लिया। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को बचाने के दौरान अधिकारी खुद भी चोटिल हो गए। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

    क्या है पूरा मामला?

    मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15713 (कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस) बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी थी। तीन मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, एक महिला यात्री ने चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच बने खतरनाक गैप में फंसकर घिसटने लगी।

    देवदूत बनकर आए आरपीएफ अधिकारी

    गनीमत रही कि आरपीएफ के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने बिना एक पल गंवाए दौड़कर महिला को गैप से बाहर खींच लिया। महिला को बचाने के वेग में अधिकारी खुद भी अनियंत्रित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े, जिन्हें पास खड़े अन्य रेल कर्मियों ने तुरंत संभाला।

    उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को मौत के गैप से खींच लिया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।- आरपीएफ निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार

    सीतामढ़ी की रहने वाली है महिला

    सुरक्षित बचाई गई महिला की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बनगांव बाजार निवासी दुर्गा साह की पत्नी देवंती देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ राजेंद्र नगर (पटना) जा रही थी। पति और बच्चे तो ट्रेन में चढ़ गए थे, लेकिन जब वह चढ़ने लगी तो ट्रेन खुल चुकी थी। घबराहट में पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन के नीचे जाने लगी थीं। आरपीएफ कर्मियों ने न केवल उनकी जान बचाई बल्कि उन्हें ढांढस बांधकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Begusarai Railway Station Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित
    Next Article Begusarai News : पेंशनधारियों के लिए बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    By The BegusaraiMay 12, 2026 2:48 pm

    Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप…

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.