Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

बेगूसराय लोकसभा चुनाव में नया मोड़! राकेश सिन्हा हो सकते हैं उम्मीदवार- सूत्र….

Begusarai Lok Sabha Election 2024 : देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. बिहार की हॉट सीट माने जाने वाली बेगूसराय में चौथे फेज में 13 मई 2024 को वोटिंग होगी। NDA ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया है।

आपको बता दे की 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर NDA ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय लोकसभा सीट के लिए टिकट दिया है। इसको लेकर बीजेपी की कई कार्यकर्ता खुश हैं। मगर, फिर भी कुछ कार्यकर्ता दो खेमों में बट चुके हैं। दरअसल, राज्यसभा सांसद राकेश सिंह के चाहने वाले कई कार्यकर्ता टिकट नहीं मिलने से नाराज है।

अभी हाल ही में द बेगूसराय फेसबुक के पेज पर एक सर्वे किया गया था, जिसमें गिरिराज सिंह और राकेश सिंह के वोटिंग पर नजर डालें तो करीब 18% लोगों ने गिरिराज सिंह को पसंद किया। जबकि, 57% लोगों ने राकेश सिन्हा को चुना है। बाकी अलग-अलग प्रत्याशियों को चुना गया।

3 अप्रैल को राज्यसभा सांसद राकेश सिंह के एक ट्वीट से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि

“जो विद्यार्थी पूरे साल पढ़ता है उसे परीक्षा का समय कम पढ़ना पड़ता है” …

सोशल मीडिया पर लिखी गई इस बात से सब पता चलता है कि बेगूसराय से राकेश सिन्हा भी इस बार के उम्मीदवार हो सकते हैं।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।