Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

बेगूसराय पहुंची बुलेट रानी के नाम से फेमस ये महिला- मोदी को PM बनाने के लिए घूम रही 21000Km…

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो चुकी है। इन सब के बीच PM मोदी को तीसरी बार PM बनाने की मुहिम को लेकर तमिलनाडु से दिल्ली तक 21 हजार किलोमीटर की बुलेट की सवारी कर एक महिला घूम घूम कर लोगों से BJP को वोट देने की अपील कर रही है।

तमिलनाडू के मदुरै से बुलेट रानी राजलक्ष्मी मंदा ने 12 फरवरी को अपनी यात्रा की शुरुआत की। राज लक्ष्मी पोंडिचेरी, आंध्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड होते हुए आज सोमवार को बेगूसराय पहुंची। जहाँ बेगूसराय आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा, के द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया.

इसको लेकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट किया और कहा कि

वही, राजलक्ष्मी मंदा का कहना है कि

वह Vote for Modi, Vote for Nation” का नारा लेते हुए पूरे देशवासियों से मोदी के लिए वोट मांगने की अपील कर रही हैं। 12 फरवरी को तमिलनाडु से उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की थी। 21 हज़ार किलोमीटर का 65 दिनों में तय कर वह दिल्ली पहुंचेंगी।

राजलक्ष्मी का कहना है कि

अगर भारत को विश्व पटल पर देखना है, भारत को मजबूत और विकसित भारत बनाना है, तो मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएं।

राजलक्ष्मी बेगूसराय से अपने अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी हैं, जहां वह मुजफ्फरपुर में रात्रि विश्राम करेंगी। फिर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा होते हुए 18 अप्रैल को दिल्ली में अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।