Rashifal : आज मिथुन-कन्या सहित इन 3 राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी नारायण की कृपा, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन….

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 2 अप्रैल मंगलवार का दिन वृषभ, मिथुन और कन्या सहित राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी होने वाला है। ग्रहों की गणना के अनुसार आज चंद्रमा धनु राशि में प्रस्थान करेंगे। जिससे आज कई शुभ योग भी बनेंगे।

आज चंद्रमा गुरु की राशि में है। जिस वजह से चंद्रमा पर आज गुरु की दृष्टि बनेगी। चंद्रमा की इस प्रस्थान से आज सूर्य बुद्ध की युति और शनि मंगल की युति भी बन रही है। इन सबसे आज लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव भी बन रहा है। जिसका प्रभाव राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

मेष राशि (Aries)

कामकाज के लिए हाथ से मेष राशि वालों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिजनेस करते हैं, आज उन्हें अपने बिजनेस में लाभ मिलेगा और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा भी मिलेगी। जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं आज उन्हें अपने काम के अतिरिक्त और भी काम सौपे जा सकते हैं। आज आपके लिए सलाह है कि अपना समय इधर-उधर बैठकर ना बताएं। अपने काम को पूरा करें। आज आपके घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपका लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य पूरा होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा है। आज आपके निवेश से काफी मुनाफा मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी। जिससे आप काफी खुश होंगे। आज कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की सराहना की जाएगी। आज अगर आप अपनी मर्जी से कोई फैसला लेते हैं, तो वह गलत दिशा में जा सकती है। इसलिए परिवार की सदस्यों की सलाह जरूर ले।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से मन-मुटाव को दूर करने का मौका मिलेगा। आज आप अतिरिक्त आय कमाने स्रोत ढूंढेंगे। आज आपको अपने बच्चों के भविष्य जुड़े कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। आज सोच समझ कर खर्च करें और अपने आर्थिक बजट का ध्यान रखें। आज आपका कोई मित्र आपका काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन करी मेहनत करने का दिन है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज स्वास्थ्य थोड़ा भी कर सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धूप में निकलने से बचे। आज लंबे से चल रहे किसी परेशानी का समाधान ढूंढ सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र पर आपके बाॅस आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपको हर चीज के लिए करीब मेहनत करनी पड़ेगी। तब जाकर सफलता आपके हाथ लगेगी। आज अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप जमीन या मकान खरीदने की सोच रहे थे, तो आज क्या दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। आज कोई भी काम सावधानी से करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपके जीवन साथी के संबंध मधुर रहेंगे, जो लोग किसी से प्यार करते हैं आज वो अपने प्यार को पाने के लिए अपने घर पर बात कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन मिला-झूला रहेगा। अगर आपके परिवार से आपकी किसी से अनबन चल रही है तो आज बातचीत के जरिए सुलझाने का अच्छा मौका है। जो लोग व्यवसाय करते हैं, आज वह किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपके लिए सलाह है कि अपने नीजी जिंदगी में किसी तीसरे को दखल देने ना दे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आपके किसी परीक्षा की परिणाम आ सकते हैं जो की काफी सकारात्मक रहेंगे।