Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    मुंगेर में 752 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, देवघर से बेगूसराय जा रही थी खेप…

    March 18, 2026 5:18 pm

    Begusarai News : निजी अस्पताल पर नवजात चोरी का आरोप, अल्ट्रासाउंड में जुड़वां पर प्रसव के बाद मिला एक बच्चा

    March 18, 2026 3:36 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल : न स्ट्रेचर मिला न एंबुलेंस, पिता के कंधे पर तड़पकर मर गया बेटा…

    March 18, 2026 11:58 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : निजी अस्पताल पर नवजात चोरी का आरोप, अल्ट्रासाउंड में जुड़वां पर प्रसव के बाद मिला एक बच्चा
    Begusarai News

    Begusarai News : निजी अस्पताल पर नवजात चोरी का आरोप, अल्ट्रासाउंड में जुड़वां पर प्रसव के बाद मिला एक बच्चा

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 18, 2026 3:36 pmUpdated:March 18, 2026 3:42 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Private Hospital in Begusarai Accused of Stealing Newborn
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल पर नवजात बच्चा चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है। दरअसल, वीरपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर चौक स्थित ‘आशा किरण स्वास्थ्य सेवा सदन’ में प्रसव के बाद एक महिला ने दावा किया है कि उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे केवल एक ही बच्चा सौंपा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने उलझाया मामला

    पीड़िता ममता कुमारी (पति- रोशन कुमार, मुजफ्फरपुर) ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उसने अपने मायके भवानंदपुर नवटोलिया से वीरपुर के ‘शिवानी अल्ट्रासाउंड’ में जांच कराई थी। रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर जुड़वां बच्चों (ट्विन्स) की पुष्टि की गई थी और दोनों बच्चों को स्वस्थ बताया गया था। 19 नवंबर 2025 को प्रसव पीड़ा होने पर वह पहले सरकारी अस्पताल गई, जहां नर्सों ने जटिलता का हवाला देते हुए निजी अस्पताल जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे लक्ष्मीपुर चौक स्थित आशा किरण स्वास्थ्य सेवा सदन ले गए।

    दो बच्चों के रोने की आवाज सुनी, फिर हो गई बेहोश

    पीड़िता का आरोप है कि प्रसव के दौरान उसने दो बच्चों के रोने की आवाज सुनी थी, लेकिन उसके तुरंत बाद उसे बेहोश कर दिया गया। ममता ने बताया-

    “होश आने पर नर्स निशा कुमारी ने मेरी मां को केवल एक बच्ची सौंपी। जब मां ने दूसरे बच्चे के बारे में पूछा, तो वहां मौजूद कर्मियों ने मारपीट और गाली-गलौज की। उन्होंने कहा कि सूजन की वजह से पेट बड़ा दिख रहा था, सिर्फ एक ही बच्चा हुआ है। हम डर के मारे चुपचाप घर लौट आए।”

    फरवरी माह में स्थानीय स्तर पर यह चर्चा फैली कि उक्त अस्पताल से बच्चों की खरीद-बिक्री का खेल चल रहा है। जब परिजनों ने दोबारा क्लिनिक जाकर पूछताछ की, तो आरोपी नर्स वहां से फरार हो गई। आशंका जताई जा रही है कि डॉ. ज्ञान रंजन के नाम का बोर्ड लगाकर वहां अवैध रूप से प्रसव और मानव तस्करी का गिरोह सक्रिय है।

    अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

    दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधक राजकुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत करार दिया है। प्रबंधक का कहना है कि

    • महिला प्रसव के समय कोई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट साथ नहीं लाई थी।
    • वर्तमान में दिखाई जा रही रिपोर्ट अलग-अलग केंद्रों की है, जो संदेह पैदा करती है।
    • प्रसव के 3 महीने बाद इस तरह का आरोप लगाना किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
    • डिलीवरी के समय मौजूद परिजनों को बच्चा दिखा दिया गया था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि ममता कुमारी की शिकायत पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच SI ऋषिकेश भारद्वाज को सौंपी गई है। पुलिस अब अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिपोर्ट और अस्पताल के रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।

    Asha Kiran Health Service Center Begusarai news Begusarai News in hindi Private Hospital in Begusarai Accused of Stealing Newborn
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय सदर अस्पताल : न स्ट्रेचर मिला न एंबुलेंस, पिता के कंधे पर तड़पकर मर गया बेटा…
    Next Article मुंगेर में 752 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, देवघर से बेगूसराय जा रही थी खेप…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    मुंगेर में 752 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, देवघर से बेगूसराय जा रही थी खेप…

    March 18, 2026 5:18 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल : न स्ट्रेचर मिला न एंबुलेंस, पिता के कंधे पर तड़पकर मर गया बेटा…

    March 18, 2026 11:58 am

    Begusarai News : 11 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा नक्सली गोरख सदा, सैप जवान की पीट-पीटकर की थी हत्या

    March 17, 2026 8:15 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    मुंगेर में 752 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, देवघर से बेगूसराय जा रही थी खेप…

    By सुमन सौरबMarch 18, 2026 5:18 pm

    Begusarai News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन…

    Begusarai News : निजी अस्पताल पर नवजात चोरी का आरोप, अल्ट्रासाउंड में जुड़वां पर प्रसव के बाद मिला एक बच्चा

    March 18, 2026 3:36 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल : न स्ट्रेचर मिला न एंबुलेंस, पिता के कंधे पर तड़पकर मर गया बेटा…

    March 18, 2026 11:58 am

    Begusarai News : 11 साल बाद STF के हत्थे चढ़ा नक्सली गोरख सदा, सैप जवान की पीट-पीटकर की थी हत्या

    March 17, 2026 8:15 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.