Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ

    January 5, 2026 12:47 pm

    Begusarai News : बेगूसराय-बरौनी से ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना..

    January 5, 2026 11:48 am

    NTPC Barauni : बेगूसराय में रोशनी की नई पहल: 89 हाई मास्ट लाइटों से जगमगाएंगे ये प्रमुख स्थान..

    January 5, 2026 11:29 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai Crime News : बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी पति और ससुराल वाले फरार..
    Begusarai News

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपी पति और ससुराल वाले फरार..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 28, 2025 2:18 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    बेगूसराय
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Crime News : बेगूसराय में दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती गांव का है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मृत महिला की पहचान मालती गांव निवासी राजन राय की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। जबकि, लक्ष्मी देवी का मायका समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव में है।

    शादी के बाद बढ़ी दहेज की मांग

    मृतका के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी मालती गांव निवासी राजन राय के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दामाद को सभी जरूरी सामान दिया था। शुरू में सबकुछ ठीक रहा और कुछ ही समय बाद लक्ष्मी ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद पति राजन राय ने लक्ष्मी पर बाइक और अन्य दहेज की चीजों की मांग करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

    जब लक्ष्मी ने इस मांग का विरोध किया तो राजन राय ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन पति की आदतों में कोई सुधार नहीं आया। बार-बार प्रताड़ित किए जाने के बाद भी लक्ष्मी अपने ससुराल में ही रही। जब पिता ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई और कुछ समय देने की बात कही, तो आरोपी पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

    पति ने पीट-पीटकर मार डाला

    आरोप है कि राजन राय ने लक्ष्मी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद पति और अन्य ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पड़ोसियों ने जब घर में लक्ष्मी का शव पड़ा देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवार की गुहार

    मृतका के पिता अरविंद सिंह ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को दहेज की बलि चढ़ा दिया गया और अब वे दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना चाहते हैं। पुलिस भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई में जुटी है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेब पर बढ़ेगा बोझ! बेगूसराय से बछवाड़ा तक बढ़ा टोल टैक्स, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें; देखें- सूची..
    Next Article Begusarai Rojgar Mela : वर्दी पहनने का है शौक तो यहां पहुंच जाइए, 29 हजार तक सैलरी, पढ़ें- पूरी खबर..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ

    January 5, 2026 12:47 pm

    Begusarai News : बेगूसराय-बरौनी से ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना..

    January 5, 2026 11:48 am

    NTPC Barauni : बेगूसराय में रोशनी की नई पहल: 89 हाई मास्ट लाइटों से जगमगाएंगे ये प्रमुख स्थान..

    January 5, 2026 11:29 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय के टीचर खुद को TTE बताकर यात्रियों को लूट रहा था…फिर आगे जो हुआ

    By सुमन सौरबJanuary 5, 2026 12:47 pm

    Begusarai News : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर यात्रियों की सतर्कता से एक फर्जी टीटीई का भंडाफोड़…

    Begusarai News : बेगूसराय-बरौनी से ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना..

    January 5, 2026 11:48 am

    NTPC Barauni : बेगूसराय में रोशनी की नई पहल: 89 हाई मास्ट लाइटों से जगमगाएंगे ये प्रमुख स्थान..

    January 5, 2026 11:29 am

    Begusarai News : बेगूसराय की धरोहर काबर टाल खतरे में, कई मछलियों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर

    January 4, 2026 6:44 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.