Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    March 29, 2026 10:34 pm

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…
    Begusarai News

    Begusarai News : मंझौल के शताब्दी मैदान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 9, 2026 5:56 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Manjhaul State Level Volleyball Championship
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में शिक्षाविद् स्वर्गीय बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालक-बालिका डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन रविवार को हो गया। बिहार वॉलीबॉल संघ और जयमंगला वॉलीबॉल क्लब के सौजन्य से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वर्ष 2015 के बाद लंबे अंतराल के बाद शताब्दी मैदान में इस स्तर का बड़ा टूर्नामेंट आयोजित किया गया।

    समापन समारोह में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले शहीद नित्यानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज के आवास पहुंचे और उनकी माताजी से मुलाकात की। बाद में शताब्दी मैदान पहुंचकर फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    समारोह में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जिलाधिकारी और दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके रविन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उल्लेखनीय है कि रविन्द्र कुमार मंझौल अनुमंडल के बसही गांव के मूल निवासी हैं।

    इस अवसर पर बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री तथा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

    बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में भागलपुर और समस्तीपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें भागलपुर की टीम विजेता बनी। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में बेगूसराय की टीम ने मोकामा क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही जयमंगला वॉलीबॉल क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें मंझौल आना हमेशा अच्छा लगता है और वे यहां बार-बार आते रहे हैं। उन्होंने माता जयमंगला की पावन धरती को प्रणाम करते हुए क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

    प्रतियोगिता के सफल संचालन में बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह समेत संघ के कई पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश राज और सचिव दीवाकर भारती के कुशल मार्गदर्शन में तीन दिवसीय डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश राज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन युवा उद्योगपति प्रभात रंजन ने किया।

    इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे दिन बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी शताब्दी मैदान पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर शहीद अमरेश तथा स्वर्गीय बोढ़न प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों के सम्मान में मोमबत्ती जलाकर अपने विचार व्यक्त किए।

    ज्ञात हो कि 21वीं राज्य स्तरीय बालक-बालिका डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ 6 मार्च को बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने किया था।

    तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान शताब्दी मैदान दूधिया रोशनी से जगमगाता रहा और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मुकाबलों का आनंद लेने पहुंचे।

    Begusarai news Manjhaul State Level Volleyball Championship Manjhaul Volleyball Championship
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू, तीन बैचों में 17 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम
    Next Article Manjhaul News : नारी शक्ति विकसित भारत की आधारशिला: रिचा रानी
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    March 29, 2026 10:34 pm

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    By सुमन सौरबMarch 29, 2026 10:34 pm

    Begusarai Nahid Sultana : बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट…

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm

    कार का ट्रंक न खुलने पर भड़के Rohit Sharma, ड्राइवर को कहा-खोल यार, क्या कर रहे हो? देखें वायरल वीडियो

    March 28, 2026 6:37 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.