Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय : होली पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था के लिए 289 जगहों पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट..

बेगूसराय में होली को लेकर पुलिस प्रशासन (Begusarai Police) पूरी तरह से सख्ती बरत रही है, इसको लेकर 289 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनयुक्ति की जायेगी। यह बातें होली पर्व को लेकर DM रोशन कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को होलिका दहन एवं 25 एवं 26 मार्च को होली पर्व मनाया जायेगा।

DM ने कहा कि विवादित स्थलों पर होलिका दहन नहीं करेंगे। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसको देखते हुए सभी पदाधिकारी (Begusarai Police) अलर्ट मोड में रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि होली के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारी पिछले कम्प्लेन पर भी नजर बनाएं रखेंगे। सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड में रखा जायेगा।

वही, बेगूसराय SP मनीष कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारी को दे पर सख्ती करने का निर्देश दिया है। सभी पुलिस पदाधिकारी होली पर्व के मद्देनजर गंभीरता से ड्यूटी करेंगे। शांति समिति के सदस्यों से अपील किया गया कि किसी भी प्रकार के घटना-दुर्घटना की जानकारी मिले तो तुरंत बेगूसराय पुलिस (Begusarai Police) को सूचित करें। SP मनीष कुमार ने कहा कि होली पर्व 2024 के मद्देनजर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।