Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय के लखमीनिया और साहेबपुरकमाल जंक्शन का होगा आधुनिकीकरण, यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा..

Lakhminia and Sahebpur kamal Junction: बेगूसराय स्थित लखमीनिया और साहेबपुर कमाल जंक्शन के दिन बहुरने वाले है। जी हां.. अब यह दोनों स्टेशनों को “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत विकसित किया जायेगा। मालूम हो की रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए “अमृत भारत स्टेशन योजना नाम” से एक नयी नीति तैयार की है। इसमें सोनपुर मंडल द्वारा चयनित 15 स्टेशनों की सूची में लखमीनिया और साहेबपुर कमाल जंक्शन भी शामिल है।

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना : बताते चले की इस योजना के तहत रेल मंत्रालय अगले कुछ वर्षों में एक हजार से अधिक छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण करेगा। यह योजना रेल मंत्रालय के स्टेशन पुनः विकास अभियान और अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा होगी। योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों की मास्टर प्लान तैयार करना और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चरणों में मास्टर प्लान का कार्यान्वयन करना है।

यात्रियों को क्या सुविधा मिलेगी : इस योजना के तहत विभिन्न ग्रेड के प्रतीक्षालय को क्लब करने का प्रयास किया जायेगा। और सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म (760-840 एमएम) बनाये जायेंगे। प्लेटफार्मों की लंबाई आम तौर पर 600 मीटर की होगी। स्टेशन पर मुफ्त Wifi की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए 5G नेटवर्क के टावर लगाये जायेंगे। प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, विश्राम कक्ष, कार्यालयों में अधिक आरामदायक और टिकाऊ फर्नीचर होंगे।

महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधा : आपको बता दे की महिलाओं और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। सभी श्रेणी के स्टेशनों पर महिलाओं और दिव्यांगों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय बनाये जायेंगे। सड़कों को चौड़ा करके, अवांछित संरचनाओं को हटाकर, उचित रूप से डिजाइन किये गये साइनेज, पैदल मार्ग, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के दृष्टिकोण में सुधार किया जायेगा।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।