सिंगर अदनान सामी और अपने वजन को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। उनके गानों ने फैंस था खूब दिल जीता और आज भी पसंद किए जाते हैं। हालांकी आज के समय में उन्हें उनके गाने के अलावा फिटनेस को लेकर भी याद किया जाता है। एक दौर था जब अदनान सामी का वजन 220 किलो था लेकिन अपने गजब के ट्रांसफॉरमेशन से उन्होंने सबको दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
उनके सिक्स पैक्स देख हर कोई हैरान हो जाता है। फिर से सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। सिंगर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर वो इतने फिट कैसे हो गए। सिंगर ने हाल ही में अपने से इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूल फ़ोटो को शेयर किया है। तस्वीर में वह काफ़ी फिट और हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। अदनान इस समय फैमिली के साथ वेकेशन का क्या है।
उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह कैसे किया भैया? वही दूसरे नहीं लिखा- आपने तो अच्छे अच्छों की वाट लगा दी वाह! एक अन्य फैन ने कहा कि आप तो इंस्पिरेशन है।