Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…

    March 6, 2026 1:35 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    March 6, 2026 11:03 am

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में चयनित Home Guard अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, टूट रहा भविष्य का सपना
    Begusarai News

    बेगूसराय में चयनित Home Guard अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, टूट रहा भविष्य का सपना

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 1, 2026 4:17 pmUpdated:March 1, 2026 4:20 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Home Guard candidates go on indefinite hunger strike in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में चयनित 419 होमगार्ड अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पिछले 8-9 महीनों से वे ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। थक-हारकर अभ्यर्थियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

    अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में बिहार होमगार्ड के लिए आवेदन किया था। जून-जुलाई में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, अगस्त में मेरिट लिस्ट जारी की गई और सितंबर में दस्तावेज़ सत्यापन भी पूरा कर लिया गया। वेरिफिकेशन के दौरान यह भरोसा दिलाया गया था कि 10 दिनों के भीतर ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इसी भरोसे पर अभ्यर्थियों ने वर्दी सिलवाई, जूते-मोजे खरीदे और ट्रेनिंग किट के साथ बैग भी पैक कर लिया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी ट्रेनिंग की कोई सूचना नहीं मिली।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि जब भी वे कमांडेंट या प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें 10 या 15 दिन का नया समय दे दिया जाता है। कई बार आवेदन दिए गए, जिलाधिकारी से लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तक गुहार लगाई गई, लेकिन किसी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंततः भूख हड़ताल ही अंतिम विकल्प बचा।

    अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच बहाली प्रक्रिया पूर्ण होने की बात कही गई थी, परंतु तय समय बीत जाने के बाद भी विभागीय आदेश जारी नहीं हुआ।

    भूख हड़ताल में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि वे बीते तीन दिनों से होमगार्ड कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे थे। लेकिन किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। इसके बाद मजबूर होकर आज से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई। हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

    अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बिहार के अन्य जिलों में इसी विज्ञापन के तहत बहाली प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, जबकि बेगूसराय में फाइलें धूल फांक रही हैं। प्रशासन उनकी पीड़ा को नजरअंदाज कर रहा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र और अविलंब ट्रेनिंग शेड्यूल जारी नहीं किया जाता, वे यहां से नहीं उठेंगे।

    Begusarai Home Guard Candidate Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…
    Next Article ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…

    March 6, 2026 1:35 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    March 6, 2026 11:03 am

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…

    By सुमन सौरबMarch 6, 2026 1:35 pm

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश…

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    March 6, 2026 11:03 am

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.