Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

यात्रीगण ध्यानदें! दिल्ली से बरौनी, बेगूसराय और सहरसा के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें- समय सारणी….

Holi Special Train : अगर आप भी होली के अवसर पर दिल्ली से बिहार आने का प्लानिंग कर रहा है। परंतु, सीट नहीं मिल रहा है तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। दरअसल, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बहुत सारे होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। क्योंकि बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मध्य रेल हाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों से कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इनमें से 14 स्पेशल ट्रेनों की सूचना पहले ही दी जा चुकी है। हाजीपुर मुख्यालय अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दिल्ली से बरौनी-बेगूसराय और सहरसा के लिए चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

04062 दिल्ली-बरौनी दिल्ली स्पेशल : गाड़ी संख्या 04062 दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेन 24 से 31 मार्च तक दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04061 बरौनी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 25 मार्च से 1 अप्रैल तक बरौनी जंक्शन से सुबह 8:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 7:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अलीगढ़, टुण्डला, लखनऊ, गोरखपुर, सिवान, के सस्ते चलेगी।

01664 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार : गाड़ी संख्या 01664 आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 25 मार्च को आनंद बिहार से सुबह 11:10 बजे खुलकर अगले दिन 11: 20 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन मुरादाबाद , बरेली , हरदोई , लखनऊ के रास्ते बिहार में छपरा हाजीपुर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय होते हुए सहरसा की ओर जाएगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।