Friday, July 26, 2024
Begusarai News

सहरसा, बेगूसराय के रास्ते टाटानगर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें – टाइम टेबल….

होली त्यौहार में यात्रियों के अत्यधिक भीड़ होने के चलते रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी बीच पहली बार सहरसा से टाटा नगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 08853/54 सहरसा-टाटानगर होली स्पेशल ट्रेन का अप व डाउन में कुल 09 फेरे चलेगी। 08853 टाटानगर से 18 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार चलेगी।

आपको बता दे की यह ट्रेन रात्रि 19:20 में टाटा नगर से खुलकर धनबाद-बोकारो-जसीडीह-क्यूल के रास्ते बेगूसराय स्टेशन पर अगले दिन सुबह 07:45 बजे आकर 07:47 में सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी। वही, वापसी में 19 मार्च को यह ट्रेन सहरसा से दोपहर 01 बजे टाटा के लिए खुलेगी। उसी दिन दोपहर बेगूसराय स्टेशन पर 14:47 में आएगी तथा अगले दिन सुबह 05:00 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।