Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    कार का ट्रंक न खुलने पर भड़के Rohit Sharma, ड्राइवर को कहा-खोल यार, क्या कर रहे हो? देखें वायरल वीडियो

    March 28, 2026 6:37 pm

    IPL 2026 : SRH के खिलाफ 29 रन बनाकर शोएब मलिक की बादशाहत खत्म कर सकते हैं Virat Kohli, अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा T20 रिकॉर्ड

    March 28, 2026 5:33 pm

    IPL 2026 के शुरुआत से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni 2 हफ्तों के लिए टीम से बाहर, जानिए वजह

    March 28, 2026 2:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय के विकास की जमीनी हकीकत- रसूख बढ़ा, पर रुकी रही विकास की रफ़्तार!
    Begusarai News

    बेगूसराय के विकास की जमीनी हकीकत- रसूख बढ़ा, पर रुकी रही विकास की रफ़्तार!

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 14, 2026 4:01 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Giriraj Singh (11)
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Giriraj Singh : अपनी बेबाक बयानबाजी और ‘फायरब्रांड’ छवि के लिए देश भर में चर्चित BJP नेता गिरिराज सिंह पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार में मंत्री हैं। बेगूसराय की जनता ने उन्हें दो बार सांसद चुनकर दिल्ली भेजा, इस उम्मीद में कि एक कद्दावर मंत्री का साथ जिले में औद्योगिक और शैक्षणिक क्रांति लाएगा। लेकिन जब धरातल पर उतरकर विकास के दावों की पड़ताल करते हैं, तो तस्वीर उम्मीदों से काफी जुदा नजर आती है।

    विरासत का विस्तार या नया आगाज़?

    आज बेगूसराय में जिन बड़े प्रोजेक्ट्स का शोर है, उनकी नींव पर गौर करें तो हकीकत कुछ और ही बयां करती है। रिफाइनरी का विस्तारीकरण हो, फर्टिलाइजर (HURL) का पुनरुद्धार, NTPC, फोर-लेन सड़क या सिमरिया का सिक्स-लेन गंगा पुल ये तमाम योजनाएं या तो दशकों पुरानी हैं या फिर पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला सिंह के कार्यकाल की देन हैं। कुल मिलाकर कहे तो 2019 में गिरिराज सिंह के सांसद बनने के बाद बेगूसराय में कोई नई इकाई प्रतिष्ठान या संस्थान नहीं बना।

    फाइलों में कैद अधूरे सपने

    • दिनकर विश्वविद्यालय : राष्ट्रकवि की धरती पर एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय का सपना आज भी कागजों पर दम तोड़ रहा है।
    • हवाई अड्डा : विकास की लंबी उड़ान की बातें तो हुईं, लेकिन बेगूसराय का हवाई अड्डा आज भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के इंतजार में है।
    • वर्ल्ड क्लास स्टेशन : बड़े-बड़े दावों के बावजूद बेगूसराय रेलवे स्टेशन की तस्वीर नहीं बदली और बस स्टैंड की बदहाली किसी से छिपी नहीं है।
    • कावर झील : एशिया की प्रसिद्ध मीठे पानी की यह झील आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए छटपटा रही है, लेकिन पर्यटन के नक्शे पर इसे लाने की कोई ठोस पहल नहीं दिखी।

    Textile मंत्री के क्षेत्र में ‘वस्त्र उद्योग’ नदारद

    विडंबना देखिए कि गिरिराज सिंह खुद देश के कपड़ा मंत्री (Textile Minister) है। लेकिन बेगूसराय में कोई बड़ा टेक्सटाइल हब या गारमेंट पार्क स्थापित नहीं हो सका। निफ्ट (NIFT) के जिस केंद्र का जिक्र होता है, वह महज एक ट्रेनिंग सेंटर बनकर रह गया है, जिससे जिले के बड़े पैमाने पर होने वाले पलायन को रोकने में कोई मदद नहीं मिली।

    Begusarai MP Giriraj Singh Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Giriraj Singh Giriraj Singh News Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाकी पर दाग: ‘आपकी बेटी ऐश-मौज करके लौट आएगी’, बेगूसराय की लापता नाबालिग के पिता से बोला थानेदार
    Next Article पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू: 4 अप्रैल से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, कल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    March 28, 2026 1:54 pm

    बेगूसराय में गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त : 24 घंटे काम कर रहा है जिला कंट्रोल रूम, अब तक 354 शिकायतों का निपटारा

    March 26, 2026 8:13 pm

    बेगूसराय कुत्ता कांड में बड़ी कार्रवाई : दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित, कचरे में फेंक दिया था कटा हुआ पैर…

    March 26, 2026 7:56 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Sports

    कार का ट्रंक न खुलने पर भड़के Rohit Sharma, ड्राइवर को कहा-खोल यार, क्या कर रहे हो? देखें वायरल वीडियो

    By Akanksha TiwariMarch 28, 2026 6:37 pm

    IPL 2026 से पहले वायरल हुआ रोहित का वीडियो टीम इंडिय के पूर्व कप्तान रोहित…

    IPL 2026 : SRH के खिलाफ 29 रन बनाकर शोएब मलिक की बादशाहत खत्म कर सकते हैं Virat Kohli, अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा T20 रिकॉर्ड

    March 28, 2026 5:33 pm

    IPL 2026 के शुरुआत से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni 2 हफ्तों के लिए टीम से बाहर, जानिए वजह

    March 28, 2026 2:25 pm

    बेगूसराय में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू: 4 अप्रैल से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, कल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    March 28, 2026 1:54 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.