Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

बिहार : अब भागलपुर के रास्ते गंगा नदी के जल को भेजा जाएगा झारखंड, जानें – सरकार का प्लान…

न्यूज डेस्क : गंगा का पानी शुद्ध होने के साथ-साथ किसानों के लिए वरदान भी है। यह वरदान अब झारखंड के महागामा इलाके में रहने वाले किसानों को मिलने वाला है। अब किसानों को पटवन के लिए गंगा का पानी मिलेगा। इसको लेकर कार्य जोरों पर है। गंगा पंप नहर परियोजना के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इससे संबंधित कुछ कार्य अभी बाकी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा और इस इलाके के किसानों का सपना साकार हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि नहर का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में संरचना का कार्य अभी जारी है। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि झारखंड के महगामा इलाके के किसानों को पटवन के लिए पानी की आवश्यकता है। इस जरूरत को खरीफ फसल के बुआई के समय 2023 के अगस्त महीने तक गंगा का पानी महैया कराने का प्रयास है।

जल संसाधन विभाग की ओर से कार्य का जायजा लिया गया। इस परियोजना के तहत भागलपुर से गंगा को मोड़कर झारखंड भेजा जाएगा। झारखंड के महगामा के किसान काफी समय से इस सपने को देख रहे थे यहां पटवन के लिए पानी की आवश्यकता है जिस आवश्यकता को यह परियोजना ही पूरी पूरा कर सकता है। किसानों में इस परियोजना के धरातल पर उतारे जाने के बाद खुशी की लहर है। अब किसान इससे गंगा के पानी को अपने खेतों में देखना चाह रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो किसानों को पटवन के लिए पानी का किल्लत नहीं झेलना होगा।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।