क्या आप जानते है नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा भी छपी हैं कई तस्वीरें? जानकर माथा पीट लेंगे आप..

न्यूज़ डेस्क: देश में आरबीआई की ओर से छापे जाने वाले करेंसी यानि नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगे होते हैं। यह बात सभी को पता है और लोग पहचानते भी हैं। वहीं नोट की दूसरी तरफ अलग-अलग नोटों पर अलग-अलग तस्वीरें लगे होते हैं। लेकिन कई बार आप इन स्थानों को पहचानने में धोखा खा जाते हैं। तो आइए आज हम विस्तार से इन सभी नोटों पर छापे जाने वाले तस्वीरों के बारे में जानते हैं

10 और 20 रूपये के नोट

सबसे पहले अगर 10 और 20 रुपये के नोट की बात करें तो 10 रुपये के नोट पर कोणार्क का सूर्य मंदिर छपा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इसे 13वीं शताब्दी में पूर्वी गंगा राजवंश के राजा नरसिम्हा देव प्रथम ने बनवाया था। 1984 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला था। वहीं, 20 रुपये के नोट पर एलोरा की गुफाएं छपी हैं। एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में हैं। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है।

50 और 100 रूपये के नोट

50 रुपये के नोट पर आप हम्पी का पत्थर का रथ देख सकते हैं। यह हम्पी के विठ्ठल मंदिर में स्थित है। 1986 में इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली थी। वहीं, 100 रुपये के नोट पर आपको रानी की वाव देखने को मिलती है। रानी की वाव (बावड़ी) का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यह गुजरात में स्थित है और सोलंकी साम्राज्य के दौरान बनाया गया था।इसके अलावा 200 के नोट पर सांची का स्तूप दिखाई देता है। इसे अशोक महान ने बनवाया था। यह मध्य प्रदेश में स्थित बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक धरोहर है। 1989 में, यह विश्व विरासत में शामिल हो गया।

500 और 2 हजार रूपये के नोट

अब बात करते हैं दो बड़े नोटों की, 500 के नोट पर आप ऐतिहासिक लाल किला देख सकते हैं। इसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर यहां से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। जबकि 2000 के नोट पर आपको मंगलयान की तस्वीर दिखती है। भारत ने 2014 में सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की यात्रा की थी। भारत ने पहली बार मंगल ग्रह की यात्रा की थी। ऐसा करने वाला भारत एशिया का पहला देश था।