Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, फिटनेस जांच के लिए 120Km दूर जाना मजबूरी
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, फिटनेस जांच के लिए 120Km दूर जाना मजबूरी

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 5, 2026 8:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Fitness testing of commercial vehicles suspended in Begusarai.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के कमर्शियल वाहन मालिकों-चालकों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के तहत जिले में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब बेगूसराय को फिटनेस जांच के लिए पटना से टैग कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ साफ तौर पर बढ़ गया है।

    नए आदेश के बाद जिले के सैकड़ों वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाण पत्र (Fitness certificate) के लिए पटना स्थित वैष्णवी ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर (Vaishnavi Automated Fitness Center) जाना अनिवार्य हो गया है। फिटनेस शुल्क के अलावा पेट्रोल-डीजल खर्च, टोल-टैक्स, समय की बर्बादी और अन्य खर्चों का बोझ भी वाहन चालकों को उठाना पड़ेगा। खासकर, छोटे वाहन मालिकों, ऑटो चालकों और बस संचालकों के लिए यह फैसला बड़ी मुसीबत बनकर सामने आया है।

    सबसे बड़ी समस्या उन वाहनों के सामने है, जिनका परमिट सीमित रूट का है। कई यात्री बसों और ऑटो को केवल निर्धारित रूट पर ही चलने की अनुमति मिली हुई है। ऐसे में जिन वाहनों के पास बेगूसराय-पटना रूट का परमिट नहीं है, उन्हें फिटनेस जांच के लिए पटना ले जाने पर रास्ते में चालान और जुर्माने का खतरा बना रहेगा। यानी फिटनेस के नाम पर वाहन मालिकों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

    गौरतलब है कि इससे पहले जिले में ही फिटनेस जांच की पूरी व्यवस्था मौजूद थी। पुलिस लाइन परिसर में हर महीने लगभग 500 व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की जाती थी। परिवहन विभाग के मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए वाहन के आगे, पीछे, दाएं-बाएं और स्टेयरिंग समेत छह फोटो ऑनलाइन अपलोड कर जांच की प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। इस व्यवस्था से वाहन चालकों का समय और पैसा दोनों बचता था।

    अब इस सुविधा के बंद होने से वाहन चालकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकार एक ओर डिजिटल और सरल व्यवस्था की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के फैसले लेकर आम वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा रही है। अगर जल्द ही जिले में फिटनेस जांच की व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो इसका सीधा असर परिवहन व्यवसाय और रोज़ी-रोटी पर पड़ेगा।

    Begusarai DTO Begusarai Fitness Testing Center Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai Transport Facility Center
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBarauni Dairy : बरौनी डेयरी में 100 करोड़ के घोटाले का आरोप, ED जांच की मांग को लेकर धरना..
    Next Article Barauni Sudha Dairy : ठेकुआ में घी की जगह रिफाइंड तेल का इस्तेमाल! पढ़े- पूरी खबर..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    By Neha SinghApril 18, 2026 4:54 pm

    Mahila Aarakshan bill: बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिला…

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.