Begusarai News

बेगूसराय में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 करोड़ की संपत्ति जलकर राख..

Begusarai News : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है। जहां, भीषण आगलगी की घटना में करीब 1 करोड़ संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में रविवार की सुबह आग लग गई।

बता दे की यह भीषण आगलगी की घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन, इससे पहले पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र के जिस फैक्ट्री में आगलगी की घटना हुई उसमें प्लास्टिक की बोतल, ढक्कन और अन्य प्रकार के बर्तनों का उत्पादन होता है। फैक्ट्री में कच्चा माल से लेकर तैयार माल तक सबकुछ ज्वलनशील ही था। इस वजह से तेजी से आग फैलने लगी।

वही, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय पर दमकल की टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि इस फैक्ट्री के आसपास कई अन्य फैक्ट्रियां भी मौजूद थी, जिनमें आग लग सकती थी। लेकिन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग लगने के कारणों को लेकर ठोस जानकारी नहीं मिली है। कुछ लोगों का कहना है कि शॉट सर्किट की वजह से घटना हुई है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button