Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    March 6, 2026 11:03 am

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…
    Begusarai News

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 6, 2026 11:03 amUpdated:March 6, 2026 11:09 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Home Guard recruitment scandal
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में अपनी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अनशन कर रहे होमगार्ड अभ्यर्थियों का आंदोलन अब कानूनी लड़ाई और पुलिसिया कार्रवाई के चक्कर में फंस गया है। नगर थाना क्षेत्र के हड़ताली चौक पर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित करीब 175 अज्ञात अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। वहीं, अभ्यर्थियों ने प्रशासन पर बर्बरता और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    लाठीचार्ज बनाम पथराव

    मंगलवार (3 मार्च 2026) की रात करीब 10 बजे DM श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे थे। प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके न मानने पर उन्हें हिरासत में लेकर 2 बसों में बिठाकर HURL मैदान ले जाया गया।

    पुलिस का पक्ष : पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिए जाने के बाद अभ्यर्थियों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे एक पुलिस पदाधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई और कई अन्य जवान घायल हो गए। इसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

    अभ्यर्थियों का पक्ष : दूसरी ओर, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस उन्हें HURL मैदान के सन्नाटे में ले गई और लाइटें बंद कर पीटा गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस को किनारे कर अधिकारियों ने स्वयं लड़कियों का कॉलर पकड़ा और गंदी गालियां दीं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण अनशन पर थे, लेकिन उन पर जानलेवा हमला किया गया।

    BNS की कई गंभीर धाराओं में मामला

    सदर अंचलाधिकारी राहुल कुमार के आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसमें प्रिंस कुमार, श्रवण कुमार सहित 150-175 अज्ञात अभ्यर्थियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने अंकित कुमार (सिंघौल) और अवनीश कुमार उर्फ प्रभाकर सिंह (एघू) को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 132 (सरकारी काम में बाधा), 109 (जानलेवा हमला) सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    15 मार्च से नए सिरे से होगी परीक्षा

    इस पूरे विवाद के बीच बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, पटना ने एक बड़ा फैसला लिया है। ज्ञापांक-1390 के अनुसार, बेगूसराय में विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत अब 15 मार्च 2026 से नए सिरे से शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सकीय जाँच आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक नई जिला चयन समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है।

    पूर्व जिला कमांडेंट सस्पेंड

    इस पूरे मामले की जड़ में चयन प्रक्रिया में हुई अनियमितता है। विभाग ने करीब 15 दिन पहले बेगूसराय के तत्कालीन जिला समादेष्टा अखिलेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने जिला चयन समिति के हस्ताक्षर या अनुमोदन के बिना ही औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित कर दी थी। जांच में पाया गया कि 45 अभ्यर्थियों के अंक, चिकित्सा जांच और जन्मतिथि जैसे महत्वपूर्ण मानकों में गंभीर त्रुटियां थीं, जिससे पूरी सूची संदेह के घेरे में आ गई।

    गौरतलब है कि 419 होमगार्ड अभ्यर्थी महीनों पहले अपनी शारीरिक और चिकित्सकीय जांच पूरी कर चुके थे। नियुक्ति पत्र न मिलने के कारण वे रविवार से भूख हड़ताल पर थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब वर्दी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है, तो फिर से परीक्षा लेने का फैसला उनके साथ अन्याय है।

    Begusarai Home Guard Begusarai Home Guard Candidate Begusarai Home Guard Candidates Begusarai Home Guard News Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    By सुमन सौरबMarch 6, 2026 11:03 am

    Begusarai News : बेगूसराय में अपनी नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अनशन कर…

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.