Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Ruchi Singh : बेगूसराय की बेटी बनी IPS अफसर ; UPSC में 171वीं रैंक हासिल…

    March 6, 2026 5:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं से लिया गया फीडबैक

    March 6, 2026 4:12 pm

    Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…

    March 6, 2026 1:35 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी
    Begusarai News

    पूर्व सरपंच को सादी वर्दी में उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिजनों ने समझा ‘अपहरण’; साइबर क्राइम मामले में गिरफ्तारी

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 15, 2026 9:31 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Delhi Police took away the former Sarpanch
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बरौनी पंचायत-2 के पूर्व सरपंच उमेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सादी वर्दी में हिरासत में ले लिया। पुलिसिया कार्रवाई के तरीके और सादे लिबास के कारण परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने इसे दिनदहाड़े अपहरण समझ लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

    अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप

    घटना शाम करीब 4:00 बजे की है, जब दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की एक टीम निजी वाहन से उमेश शर्मा के आवास के पास पहुंची। टीम के दो अधिकारी सादी वर्दी में उनके घर के पास घूम रहे थे। जब पूर्व सरपंच ने बाहर निकलकर पूछताछ की, तो अधिकारी उन्हें बातचीत के बहाने अपने साथ ले गए। सड़क पर खड़ी गाड़ी में पहले से मौजूद तीन अन्य लोगों ने उन्हें जबरन अंदर बिठाया और वहां से रवाना हो गए।

    इस दृश्य को देख आसपास के लोग और परिजन सन्न रह गए। चूंकि पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे, इसलिए किसी को भी आधिकारिक कार्रवाई का संदेह नहीं हुआ और इसे सीधे तौर पर अपहरण मान लिया गया।

    सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की दौड़-धूप

    पूर्व सरपंच की पत्नी ने तुरंत तेघड़ा थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो अनजान युवकों के साथ उमेश शर्मा को जाते देख पुलिस ने भी इसे गंभीर मामला माना। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद यानी शाम 4:30 बजे तब राहत की सांस ली गई जब दिल्ली साइबर क्राइम की टीम खुद पूर्व सरपंच को लेकर तेघड़ा थाना पहुंच गई।

    बैंक खाते से अवैध लेन-देन का मामला

    तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की टेक्निकल टीम ने उमेश शर्मा को साइबर अपराध के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मामला बैंक खातों के जरिए किए गए संदिग्ध और गलत लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

    दिल्ली साइबर क्राइम की टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यहां पहुंची थी। फिलहाल आरोपी पूर्व सरपंच से थाने में पूछताछ की जा रही है। पूरी स्थिति पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।- तेघड़ा थानाध्यक्ष , अमित कुमार

    ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा

    पूर्व सरपंच की इस तरह अचानक गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का कहना है कि वे शुरू में बहुत डर गए थे क्योंकि पुलिस ने अपनी पहचान उजागर किए बिना कार्रवाई की थी।

    Begusarai news Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के विकास की जमीनी हकीकत- रसूख बढ़ा, पर रुकी रही विकास की रफ़्तार!
    Next Article शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Ruchi Singh : बेगूसराय की बेटी बनी IPS अफसर ; UPSC में 171वीं रैंक हासिल…

    March 6, 2026 5:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं से लिया गया फीडबैक

    March 6, 2026 4:12 pm

    Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…

    March 6, 2026 1:35 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Ruchi Singh : बेगूसराय की बेटी बनी IPS अफसर ; UPSC में 171वीं रैंक हासिल…

    By सुमन सौरबMarch 6, 2026 5:07 pm

    Ruchi Singh : कहते हैं कि सफलता की कोई सीमा नहीं होती। इसे सच कर…

    Begusarai News : बेगूसराय में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, कार्यकर्ताओं से लिया गया फीडबैक

    March 6, 2026 4:12 pm

    Begusarai News : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री गिरा, RPF की तत्परता से टली बड़ी घटना…

    March 6, 2026 1:35 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली मामला : 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर केस दर्ज…

    March 6, 2026 11:03 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.