Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय में बहनोई ने शादीशुदा साली की गोली मारकर की हत्या, बोला – ‘गलती से चल गया…..

बेगूसराय से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बहन (साली) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बिंदटोली की है। मृत महिला की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बिंदटोली निवासी राकेश कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में की गई है।

मृतका (निशा कुमारी) के परिजनों ने बताया कि निशा दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी। सामान खरीदकर जब वह वापस घर लौट रही थी। तभी उसके बहनोई (गोलू कुमार) ने रास्ते में ही उसे गोली मार दी, जिससे निशा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने गोली मार कर भाग रहे बहनोई (गोलू कुमार) को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद आरोपी बहनोई और एक अन्य युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला निशा कुमारी अपने मायके में थी। इस दौरान बहनोई (गोलू कुमार) अपने ससुराल पहुंचा और इसी दौरान अपनी पत्नी की बहन (साली) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला का ससुराल मुंगेर जिले में है। कुछ दिन पहले ही उसका पति परदेश कमाने के लिए चला गया और पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया।

इस मामले को लेकर आरोपी बहनोई (गोलू कुमार) का कहना है कि गलती से गोली चल गई और पत्नी की बहन के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल महिला की हत्या बहनोई के द्वारा किस वजह से की गई है, यह अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन आरोपी बहनोई गोलू कुमार का कहना है कि मिस्टेक से गोली चल गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।