Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’
    Begusarai News

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 3, 2026 1:13 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai news
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघवारा निवासी मोहन शाह के 28 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार (तकनीशियन) की पटना के PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने राइस मिल मालिक और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई रघु गुप्ता और पत्नी गीतांजलि देवी का कहना है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की अनदेखी है।

    रहस्यमयी ढंग से घर से निकलना और हादसा

    घटना की शुरुआत 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) को हुई, जब रूपेश बिना किसी को बताए गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकले थे। तीन दिनों तक उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन 18 फरवरी को वे जमुई के गिद्धौर स्थित वैष्णव राइस मिल पहुँचे। 21 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे, मशीन की मरम्मत के दौरान अचानक गर्म धान रूपेश के ऊपर गिर गया, जिससे वे 40% तक झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना (PMCH) रेफर कर दिया गया।

    परिजनों के गंभीर आरोप- दवा देना बंद कर दिया था

    परिजनों ने PMCH और मिल प्रबंधन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पत्नी गीतांजलि देवी ने बताया कि वे रूपेश को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराना चाहती थीं, लेकिन मिल प्रबंधन ने दबाव बनाकर उन्हें PMCH भेज दिया। परिजनों का दावा है कि 21 से 23 फरवरी की सुबह तक इलाज ठीक चला, लेकिन 23 फरवरी शाम से दवा देना बंद कर दिया गया। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सही इलाज नहीं मिला, जिसके कारण 26 फरवरी को रूपेश ने दम तोड़ दिया।

    जांच के घेरे में वे तीन दिन

    रघु गुप्ता ने इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि 15 तारीख को घर से निकलने के बाद रूपेश 18 तारीख तक कहां थे? वे ठेकेदार धीरज और नीतीश (समस्तीपुर) के अधीन काम करते थे। परिजनों की मांग है कि मिल परिसर के CCTV फुटेज की जांच हो ताकि हादसे की सच्चाई सामने आए और दोषी ठेकेदारों और मिल मालिक पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    पुलिस का आश्वासन और ग्रामीणों का आक्रोश

    27 फरवरी को बाघवारा में ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। मौके पर पहुंची सिंघौल थाना की पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    “मेरे भाई की मौत इलाज के अभाव में हुई है। मिल मालिक अब फोन तक नहीं उठा रहे। हमें सिर्फ न्याय और सच्चाई चाहिए और जल्द से जल्द उचित मुआवजा मिले। – रघु गुप्ता, मृतक का भाई

    मिल मालिक पर बहाना बनाने का आरोप

    परिजनों ने 15 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। परिजनों ने यह भी दावा किया है कि रूपेश की मौत के बाद मिल मालिक मुआवजे की जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं। मिल मालिक अब उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। जब कभी संपर्क होता है, तो केवल झूठे आश्वासन और बहाने दिए जाते हैं। परिजनों के अनुसार, मिल मालिक मुआवजा देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

    तीन मासूमों के भविष्य पर मंडराया संकट

    मृतक रूपेश कुमार अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य चले जाने से पत्नी गीतांजलि देवी और बच्चों के सामने अब रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का सवाल है कि- “अब इन अनाथ बच्चों के भविष्य की चिंता कौन करेगा? इनके पालन-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?”

    Begusarai Crime News Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…
    Next Article खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    By सुमन सौरबMarch 3, 2026 2:50 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों के आंदोलन का…

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm

    Begusarai News : होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई..

    March 2, 2026 1:43 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.