Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : पंचायतों में किसान पंजीकरण अभियान तेज, एक ही दिन में 5936 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    February 3, 2026 7:16 pm

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»जेडीयू MLA की मौजूदगी में बेगूसराय में बड़ा हंगामा, SDM पर भीड़ ने बोला हमला
    Begusarai News

    जेडीयू MLA की मौजूदगी में बेगूसराय में बड़ा हंगामा, SDM पर भीड़ ने बोला हमला

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskApril 26, 2025 3:59 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    BegusaraiNews
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लडुआरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विरोध कर रही भीड़ ने न सिर्फ निर्माण कार्य में बाधा डाली, बल्कि मौके पर मौजूद सदर एसडीएम राजीव कुमार पर भी हमला बोल दिया।

    घटना के दौरान भीड़ ने एसडीएम का मोबाइल छीनने और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश भी की। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से किसी तरह एसडीएम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

    प्राथमिकी दर्ज और गिरफ्तारी:

    घटना के बाद सदर बीडीओ रवि शंकर कुमार ने सिंघौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर में लडुआरा पंचायत निवासी डॉ. मो. आरिफ को नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    क्या है पूरा मामला:

    जानकारी के मुताबिक, पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर पहले से ही स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा था। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने निर्माण स्थल पर दंडाधिकारी की नियुक्ति की थी और तय समयसीमा में काम पूरा करने का निर्देश भी दिया था।

    इसके बावजूद, कुछ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बाधा डालनी शुरू कर दी। 23 अप्रैल को इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक बुलाई गई थी, जिसमें तय किया गया कि भवन सरकार द्वारा निर्धारित स्थान पर ही बनेगा। बावजूद इसके, असामाजिक तत्वों ने ठेकेदार को काम करने से रोका और बवाल मचा दिया।

    हंगामा और हमला:

    एसडीएम राजीव कुमार ने जब विरोध कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, तो डॉ. मो. आरिफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए मो. आरिफ को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    डीएसपी का बयान:

    इस पूरी घटना के संदर्भ में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि जब घटना हुई, उस समय मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइबर ठगी से 13.80 लाख की वापसी: बेगूसराय पुलिस ने किया नामुमकिन को मुमकिन!
    Next Article बेगूसराय में मानवता शर्मसार: विक्षिप्त लड़की के साथ मकई खेत में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : पंचायतों में किसान पंजीकरण अभियान तेज, एक ही दिन में 5936 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    February 3, 2026 7:16 pm

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : पंचायतों में किसान पंजीकरण अभियान तेज, एक ही दिन में 5936 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    By सुमन सौरबFebruary 3, 2026 7:16 pm

    Begusarai News : बेगूसराय के किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य…

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.