Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am

    ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…

    March 2, 2026 9:28 am

    बेगूसराय में चयनित Home Guard अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, टूट रहा भविष्य का सपना

    March 1, 2026 4:17 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…
    Begusarai News

    ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 2, 2026 9:28 amUpdated:March 2, 2026 9:43 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai labourer trapped in Iran
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में ईरान और इजराइल के बीच गहराते युद्ध के बादलों ने बेगूसराय में भी बेचैनी बढ़ा दी है। ईरान के बनियास इलाके में हो रहे मिसाइल हमलों की गूँज भले ही यहाँ सुनाई न दे, लेकिन अपनों को खोने का डर अब घरों के भीतर तक पहुँच गया है। बेगूसराय के डुमरी गांव का 28 वर्षीय अफजल रजा इस समय ईरान में मौत और जिंदगी के बीच दुआओं के सहारे दिन काट रहा है।

    धमाकों से कांपती जमीन, दहशत में मजदूर

    पिछले 4 साल से ‘इनोवा कंस्ट्रक्शन’ में काम कर रहे अफजल ने वीडियो कॉल के जरिए वहाँ के खौफनाक मंजर को बयां किया। अफजल ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे के बाद जब सायरन गूँजा, तो पूरा इलाका सिहर उठा।

    “अचानक एक तेज धमाका हुआ, जैसे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई हो। महज 6-7 किलोमीटर दूर मिसाइल गिरी थी। आसमान धुएँ से भर गया और सायरन की आवाज ने दिल की धड़कनें तेज कर दीं। उस रात कैंप का कोई भी मजदूर सो नहीं सका।”

    एक कैंप, 4000 जिंदगियां और सिसकते परिजन

    अफजल जिस कैंप में रह रहा है, वहाँ भारत, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के करीब 4000 मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें अकेले बिहार के ही 100 से ज्यादा लोग शामिल हैं। अफजल ने घर पर अपनी माँ को ढांढस बंधाते हुए कहा— “अम्मी, डरना मत। अगर फोन न लगे तो समझना नेटवर्क बंद है। हम सब साथ हैं, अल्लाह ने चाहा तो सब ठीक होगा।”

    फिलहाल, डुमरी गांव में अफजल का परिवार टीवी और मोबाइल पर नजरें गड़ाए बैठा है। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी प्रार्थनाएं तेज होती जा रही हैं कि उनके लाल सहित वतन के सभी लोग सुरक्षित वापस लौट आएं।

    Begusarai labourer trapped in Iran Begusarai news Begusarai News in hindi Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में चयनित Home Guard अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, टूट रहा भविष्य का सपना
    Next Article बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    March 2, 2026 10:48 am

    बेगूसराय में चयनित Home Guard अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, टूट रहा भविष्य का सपना

    March 1, 2026 4:17 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

    February 28, 2026 12:10 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में भूख हड़ताल पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

    By सुमन सौरबMarch 2, 2026 10:48 am

    Begusarai News : बेगूसराय में पिछले दो दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल…

    ईरान में फंसा बेगूसराय का मजदूर: माँ से वीडियो कॉल पर कहा- ‘अम्मी, अगर फोन न लगे तो समझना…

    March 2, 2026 9:28 am

    बेगूसराय में चयनित Home Guard अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, टूट रहा भविष्य का सपना

    March 1, 2026 4:17 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

    February 28, 2026 12:10 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.