Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय के किसान ने अनाज छोड़.. शुरू की इस फल की बागवानी, कम मेहनत में हो रहा बंपर मुनाफा!

Farmer Harivansh Mahato of Begusarai : हम सभी जानते हैं कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। बावजूद भी बिहार में किसानों को सिंचाई करने में पर्याप्त मात्रा में संसाधन नहीं मिल पाता है। यही वजह है कि बिहार के अब कई किसान सिंचाई को छोड़कर अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में आज आप लोगों को बिहार के बेगूसराय के एक ऐसे किसान के बारे में बताएंगे। जिन्होंने खेती के तौर-तरीके में थोड़ा-सा बदलाव कर खूब मुनाफा कमा रहा है।

बता दे की जिले के भगवानपुर प्रखंड के किसान हरिवंश महतो ने वैज्ञानिकों की सलाह पर अपने खेती में बदलाव कर न सिर्फ लागत और मेहनत कम हुई, बल्कि उत्पादन भी बढ़ गया। हरिवंश पहले करीब 2 एकड़ में ओल की खेती करते थे। इसमें मेहनत ज्यादा करनी पड़ती थी, फिर जैविक विधि से केला की बागवानी शुरू कर दी। वे कहते हैं कि इसमें ओल की अपेक्षा आधी मेहनत करनी पड़ती है। जबकि, मुनाफा बराबर ही होता है।

उन्होंने बताया कि करीब 2 साल से वे दो एकड़ में केले की बागवानी कर रहे हैं। इस पर लागत खर्च 1 लाख 20 हजार का आता है। वे कहते हैं कि केला की खपत पूरे साल होती है, इसलिए बिक्री की कोई टेंशन नहीं है। जिले में ही सारा केला बिक जाता है। पिछली बार मौसम खराब होने की वजह से नुकसान हो गया, बावजूद एक लाख की कमाई हुई।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।