बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवारों में Rakesh Sinha आम लोगों की पहली पसंद….

2024 Lok Sabha Election : 2024 लोकसभा चुनाव के लिए देश के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। वही, बिहार में भी 40 सीटों पर चुनाव होना है। सियासी उलटफेर के बाद एक बार फिर से JDU और BJP एकसाथ है। बिहार में NDA में शामिल किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं, इसकी कोई जानकारी अभी तक किसी भी दल के द्वारा सामने नहीं रखी गई है।

कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच चर्चा जारी है कि किस लोकसभा सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारी को लेकर भी कयासों का बाजार गरमाया हुआ है। इधर, बेगूसराय लोकसभा सीट (Begusarai LokSabha) पर NDA उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, बेगूसराय लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के तौर पर आम जनता की पहली पसंद BJP के राकेश सिन्हा हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी की BJP के वर्तमान सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को महज 20% लोगों ने पसंद किया है। जबकि, 55% मतदाताओं ने राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) को बेगूसराय लोकसभा सीट (Begusarai LokSabha) से प्रत्याशी के तौर पर पसंद किया है। बता दे की बेगूसराय लोकसभा (Begusarai LokSabha) क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें हैं। इन सभी विधानसभा सीटों के मतदाताओं की पहली पसंद BJP से राकेश सिन्हा हैं।

बेगूसराय : बेगूसराय विस क्षेत्र के मतदाताओं की बात करें तो यहां के करीब 54% लोगों ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, 22% मतदाताओं की पसंद गिरिराज सिंह हैं। इसके अलावा 11% लोगों ने रजनीश कुमार को पसंद किया है।

चेरिया बरियारपुर : BJP के दावेदारों में चेरिया बरियारपुर विधानसभा के 50% मतदाताओं ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, रजनीश कुमार को 19% मतदाताओं ने पसंद किया है। इसके अलावा 14% मतदाताओं ने अन्य को पसंद किया है।

तेघड़ा : अगर बात करें तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र की तो यहां के मतदाताओं ने 57% लोगों ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, 19% मतदाताओं की पसंद गिरिराज सिंह हैं। इसके अलावा 14% लोगों ने रजनीश कुमार को पसंद किया है।

बखरी : बखरी विस क्षेत्र के मतदाताओं की बात करें तो 47% मतदाताओं ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, 21% मतदाताओं की पसंद गिरिराज सिंह हैं। इसके अलावा 19% लोगों ने रजनीश कुमार को पसंद किया है।

बछवाड़ा : बछवाड़ा विस क्षेत्र के जनता की बात करें तो 36% लोगों ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, 30% मतदाताओं की पसंद गिरिराज सिंह हैं। इसके अलावा 11% लोगों ने रजनीश कुमार को पसंद किया है।

मटिहानी : मटिहानी विस क्षेत्र के मतदाताओं की बात करें तो यहां के 67% लोगों ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, 15% मतदाताओं की पसंद गिरिराज सिंह हैं। इसके अलावा 8% लोगों ने रजनीश कुमार को पसंद किया है।

साहेबपुर कमाल : साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की बात करें तो करीब 67% लोगों ने राकेश सिन्हा को पसंद किया है। जबकि, 13% मतदाताओं की पसंद गिरिराज सिंह हैं। इसके अलावा 10% लोगों ने रजनीश कुमार को पसंद किया है।