Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, DM ने तय की समयसीमा..
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत, DM ने तय की समयसीमा..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 13, 2026 2:40 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Anganwadi Center
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवाएं) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, पोषण कार्यक्रमों की प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान DM ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं रसोईघर जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है, वहां पीएचईडी के कनीय अभियंता से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सीडीपीओ को दिया गया। साथ ही अधूरी मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में पोषण ट्रैकर, टीएचआर वितरण, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के माध्यम से लाभार्थियों के सत्यापन, बच्चों के पोषण स्तर (SAM/MAM) तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाली परियोजनाओं को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए विशेष अभियान चलाकर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, भूमि चिन्हांकन, एनओसी की स्थिति तथा मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से भवन निर्माण की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

    बैठक में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वन स्टॉप सेंटर फॉर वूमेन, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, पालनाघर एवं शक्ति सदन की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश संबंधित केस वर्करों को दिए गए।

    जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों की समीक्षा की गई। वहीं वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से हिंसा पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता, परामर्श और विधिक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। शक्ति सदन में रह रही महिलाओं व बच्चों की स्थिति, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, पालनाघर के संचालन तथा सामाजिक पुनर्वास कोष के अंतर्गत सहायता राशि वितरण की भी समीक्षा की गई।

    Begusarai administration Begusarai Anganwadi Center Begusarai news ICDS
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में 14 जनवरी को मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन…
    Next Article बेगूसराय में रेलवे ट्रैक बना डांस फ्लोर! वायरल रील का ‘रियल’ अंजाम- महिला और युवक गिरफ्तार…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.