Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : मोहम्मदपुर जेल गेट के पास अजीत महतो हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..
    Begusarai News

    बेगूसराय : मोहम्मदपुर जेल गेट के पास अजीत महतो हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 22, 2025 3:58 pmUpdated:April 22, 2025 4:18 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Ajit Mahato Murder
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Ajit Mahato Murder Case : बेगूसराय में हाल ही में हुए अजीत महतो हत्याकांड का पुलिस ने महज 3 दिनों के भीतर उद्भेदन कर दिया है। बता दे की नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 मोहम्मदपुर स्थित जेल गेट के पास अम्बे हॉस्पिटल के नजदीक सड़क किनारे 19 अप्रैल को अजीत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    दरअसल, बीते 19 अप्रैल को अम्बे हॉस्पिटल के पास एक चाय दुकान के समीप मोहम्मदपुर निवासी शिवन महतो के करीब 35 वर्षीय पुत्र अजीत महतो खड़े थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों द्वारा नगर थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

    बेगूसराय SP मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस टीम और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी अनुसंधान व सूचनाओं के आधार पर मुख्य आरोपी चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर निवासी विजय कुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र चंचल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी चंचल सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अस्पताल स्टाफ से सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर उसने नगर थाना में कांड संख्या 162/25 दर्ज कराया था।

    आगे उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह अजीत महतो, जो भोला महतो का भाई था, हॉस्पिटल के पास चाय दुकान पर यह कहते हुए सुना गया कि “संध्या में गोली चलेगी”। इसी बात को लेकर चंचल ने कुछ साथियों को बुलाकर अस्पताल के पास तैनात किया। जब संध्या में अजीत मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ अस्पताल पहुँचे और झगड़ा-झंझट कर वापस लौटने लगे, उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने रास्ते में उन्हें गोली मार दी।

    गिरफ्तार चंचल सिंह ने पुलिस पूछताछ में इस पूरे हत्याकांड की साजिश रचने और अपराधियों को बुलाने की बात स्वीकार कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी जंक्शन को मिलेगा नया लुक! लिफ्ट, एस्केलेटर, पार्किंग से लैस होगा परिसर; ₹98.09 करोड़ होंगे खर्च..
    Next Article Vande Metro : पटना-बरौनी-जयनगर ‘नमो भारत ट्रेन’ का कितना होगा किराया, यहां जान लीजिए…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    By Neha SinghApril 18, 2026 4:54 pm

    Mahila Aarakshan bill: बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने महिला…

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    बेगूसराय : भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, ट्रक ने गाड़ी में मारी टक्कर..

    April 14, 2026 9:09 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.