Saturday, July 27, 2024
Begusarai News

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, बेगूसराय के सुरेंद्र मेहता भी बने मंत्री….

Bihar Cabinet Expansion : आज शुक्रवार को बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार संपन्न हो गया है। इसमें कुल 21 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें 6 नए चेहरे हैं। जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे के हैं। जबकि, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सब पुराने मंत्री हैं। BJP से 12 और JDU से 9 नए मंत्री बनाए गए। अब नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 30 हो गई है।

इसी बीच BJP कोटे से बेगूसराय के सुरेंद्र मेहता (Surendra Mehta of Begusarai) ने भी नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दे की सुरेंद्र बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक (Bachhwara MLA Surendra Mehta) हैं। सुरेंद्र मेहता ने अपने विधानसभाक्षेत्र में CPI के अवधेश राय को हराया था। लेकिन, 2005 और 2010 में हार का सामना करना पड़ा था।

मालूम हो की बीते 10 मार्च को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का इसी (बछवाड़ा) विधानसभा क्षेत्र में विरोध किया गया था। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के बछवाड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ कई उपद्रवियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए थे।

मंत्री के वहां पहुंचते ही अचानक भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व गिरिराज सिंह का विरोध करने लगे। उस भीड़ कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में BJP का झंडा था तो कुछ के हाथ में काला झंडा। लोग गिरिराज सिंह वापस जाओ, गिरिराज सिंह मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।