Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm

    Barauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..

    February 18, 2026 8:58 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News :बेगूसराय में सोख्ता के गड्ढा की मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की दर्दनाक मौत..
    Begusarai News

    Begusarai News :बेगूसराय में सोख्ता के गड्ढा की मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की दर्दनाक मौत..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 20, 2025 9:59 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में एक मजदूर की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक निर्माणाधीन मकान परिसर में पानी के निकास (सोखता) के लिए गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवार से भारी मात्रा में बालू और मिट्टी धंसकर मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे वह दबकर उसी में फंस गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी के वार्ड संख्या-13 शोकहारा की है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पपरौर निवासी लगभग 25 वर्षीय मजदूर मो. जिया उल हक़ गड्ढे में उतरकर सोखता निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवार से भारी मात्रा में बालू और मिट्टी धंसकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह दबकर उसी में फंस गया।

    घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर कार्य कर रहे दो अन्य मजदूर जो कि मृतक के ही गांव पपरौर के रहने वाले थे, उसे बचाने के लिए तुरंत गड्ढे में कूद पड़े। लेकिन इसी बीच उनके ऊपर भी मिट्टी गिरने लगी, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि, शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए फंसे दोनों मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया। लेकिन मो. जिया उल हक़ गहरे में दबा होने के कारण उसे बाहर निकालना कठिन हो गया।

    जानकारी मिलते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से दबे मजदूर को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद मजदूरों ने खुद ही गड्ढे से मिट्टी हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मो. जिया उल हक़ को बाहर निकाला गया। तत्पश्चात उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव पपरौर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफूस की झोपड़ी में शराब की फैक्ट्री! बेगूसराय में दो महिलाएं गिरफ्तार, शराबबंदी कानून पर उठे सवाल..
    Next Article बेगूसराय के फेमस वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm

    Barauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..

    February 18, 2026 8:58 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 4:35 pm

    Begusarai Home Guard : बिहार में सरकारी बहाली प्रक्रियाओं में शुचिता और पारदर्शिता को लेकर…

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm

    Barauni Refinery : 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, पर मजदूरों को ‘सरकारी रेट’ भी नहीं..

    February 18, 2026 8:58 pm

    Begusarai News : घास काटने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चारों आरोपी गिरफ्तार..

    February 18, 2026 8:25 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.