Friday, July 26, 2024
Bakhri News

बखरी : महर्षि मेंही के जन्मोत्सव पर बखरी नगर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

बखरी/गौरव कुमार केसरी : बुधवार को बखरी में महर्षि मेंही सत्संग परिवार द्वारा महर्षि मेंही का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग परिवार के सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी सह शोभा यात्रा निकाली गई। शाेभायात्रा महर्षि मेंही आश्रम बखरी से निकल कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: आश्रम पहुंची। इस दाैरान महर्षि मेंही के चित्र फूलों से सजाकर रथ पर रखा गया था।

आश्रम में आयोजित समारोह में प्रीतम महाराज ने महर्षि मेंही के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। महर्षि के जीवन व चरित्र का बखान करते हुए कहा वे हमेशा दूसरों के सहयोग व सहायता को लेकर आजीवन लीन रहे। नि:स्वार्थ भाव से ईश्वर भक्ति के साथ मानव सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया।तथा लोगों को कुशल जीवन व मोक्ष प्राप्ति का उपाय बताया।

जबकि सत्संग के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर अध्यक्ष कौशल्या देवी, उपाध्यक्ष देवकी देवी, सचिव चंद्रभूषण कुशवाहा, दिलीप केशरी,सुबोध देवी, तारा देवी, प्रियभाष चौधरी, राम प्रवेश पंडित, अनिल पौद्दार, केदार साहु, तपेन्द्र यादव, विनोद पंडित, हीरा साह, रंजीत साह,कन्हैया चौधरी, रामबाबू भगत,शकुन्तला देवी, कुसुम देवी,रामविलास महतो, राजो साह,अर्जुन यादव आदि मौजूद थे