Saturday, July 27, 2024
Auto

FASTag का झंझट खत्म! अब ऐसे वसूला जाएगा टोल टैक्स, Nitin Gadkari ने खुद बताया…

अब NH पर होने वाले Toll Plaza जल्द ही खत्म होने वाले हैं! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने खुद इस बात की पुष्टि की है। नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि देश में जल्द ही नया टोल कलेक्शन सिस्टम (Toll Collection System) शुरू होने वाला है।

Satellite-Based Toll Collection

Nitin Gadkari ने कहा है कि टोल बैरियर्स को Satellite-Based टोल कलेक्शन सिस्टम से बदल दिया जाएगा, जो वाहनों से शुल्क काटने के लिए GPS और कैमरे का उपयोग करेगा। Nitin Gadkari ने कहा है कि नया Toll Collection System जल्द लागू हो हो सकता है। इसकी परीक्षण करने के लिए GPS-Based टोल कलेक्शन का एक पायलट रन चल रहा है

कैसे काम करेगा सिस्टम

नई टोल संग्रह प्रणाली सीधा आपके Bank Account से पैसा काट लेगी। एक बात और Toll की यह राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि आपकी वाहन ने कितनी दूरी तय की है। ये सारी जानकारी GPS के जरिए जुटाई जाएगी। वर्तमान में वाहन द्वारा तय की गई दूरी की परवाह किए बिना हर प्लाजा पर टोल शुल्क तय है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।