Honda ने लॉन्च किया Activa से भी दमदार स्कूटर- कीमत और फीचर्स जान तुरंत खरीद लेंगे आप…..

Honda : भारतीय बाजार में होंडा कंपनी ने सेगमेंट में अपना एक तरफ दबदबा बना रखा है। इस समय हर महीने होंडा कंपनी की एक्टिवा की 1 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री हो रही है। इसलिए अब अपने इस स्कूटर को और भी दमदार बनाने के लिए कंपनी ने 160cc इंजन वाला नया स्टाइलो स्कूटर पेश किया है।

दिखने में जितना स्टाइलिश उतने ही शानदार फीचर्स से लैस है। अगर हम Honda के प्रीमियम 160cc स्कूटर्स की बात करें तो कंपनी Honda ADV 160, क्लिक 160 भी पेश कर चुकी है। अब नया स्टाइलो 160 भी आपको नियो रेट्रो लुक में मिल रहा है, जिसे खास तौर पर यूथ के लिए पेश किया गया है।

इस रेट्रो लुक वाले स्टाइलो 160 में कई शानदार फीचर्स भी दिए गए है। इसमें आपको LED हेडलाइट्स, LED DRL, LED टेललाइट, कॉम्बि ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, बिना चाबी के स्टार्ट फीचर, अलॉय व्हील, कलर कोटेड फ्लोरबोर्ड जैसी चीजें शामिल है। इसके अलावा Honda की स्टाइलो 160cc को अब ग्लैम बैज, ग्लैम रेड, रॉयल ग्रीन और रॉयल मैट ब्लैक कलर मिलता है। रॉयल कलर से टॉप-स्पेक के अधिक महंगे होने की संभावना है, क्योंकि इसमें ABS का ऑप्शन मिलता है। उन्हें ब्राउन कलर का फ्लोर बोर्ड और सीट कवर मिलता है।

पावरट्रेन और इंजन

आपको बता दें कि Honda के स्टाइलो 160cc में आपको सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिल रहा है जो करीब 16 bhp की पावर और 15 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको 45 kmpl का माइलेज मिलता है। ये Hero Xoom 160 और Yamaha एरोक्स 155 के जैसा ही है।

अगर इसके अन्य कंपोनेंट की बात करें तो इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील, चौड़े टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक, RSU टेलीस्कॉपिक फ्रंट फोर्क और कई सारे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें आपको सीट के नीचे बड़ा स्पेस भी मिलता है। केवल रॉयल वेरिएन्ट में सिल्वर ग्रेब रेल और सिल्वर फ्रंट फोर्क्स पेंट दिए गए है।