Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Fintech City Bihar : 409 करोड़ की लागत से बिहार को मिलेगी पहली फिनटेक सिटी, जानें- क्या होगा खास..

    January 16, 2026 8:47 am

    Patna Fire Safety Plan : राजधानी में 11 फायर हाइड्रेंट लगेंगे, जान-माल की सुरक्षा पर जोर

    January 16, 2026 8:30 am

    Begusarai News : बेगूसराय में 18 व 21 जनवरी को होगी पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा…

    January 15, 2026 7:19 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Auto»अपने नए अवतार में आ रही Renault Duster! टाटा के छूटेंगे पसीने, जानिए- विस्तार से…
    Auto

    अपने नए अवतार में आ रही Renault Duster! टाटा के छूटेंगे पसीने, जानिए- विस्तार से…

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 26, 2025 3:21 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Renault DusterRenault Duster
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Renault Duster : भारतीय बाजार में Renault एक बार फिर अपनी पॉपुलर SUV Duster की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने नई जनरेशन Renault Duster का टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही लॉन्च डेट भी जारी दिया गया है।

    नई Renault Duster को 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से भारतीय ग्राहक इस SUV का इंतजार कर रहे थे। अब कंपनी की तैयारी साफ नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह SUV Renault के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।

    टीजर में क्या दिखा खास

    Renault की ओर से जारी टीजर में SUV का पूरा लुक नहीं दिखाया गया है। हालांकि डिजाइन को लेकर कई अहम संकेत मिले हैं। नई Duster पहले से ज्यादा मजबूत और मॉडर्न नजर आएगी। इसका स्टांस चौड़ा होगा। SUV वाला फील पहले से ज्यादा दमदार दिखेगा। कंपनी मार्केटिंग स्ट्रैटजी के तहत धीरे-धीरे जानकारी शेयर कर रही है जिससे लॉन्च से पहले उत्साह बना रहे।

    डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव

    नई जनरेशन Duster के एक्सटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, LED हेडलाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। SUV का लुक पहले से ज्यादा बोल्ड होगा। इंटीरियर की बात करें तो इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप, नया डैशबोर्ड और बेहतर क्वालिटी मटीरियल मिलने की उम्मीद है। इससे कार ज्यादा प्रीमियम लगेगी।

    फीचर्स होंगे ज्यादा एडवांस

    नई Duster में कई आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, पावर एडजस्टेबल सीट्स और एंबिएंट लाइटिंग मिल सकती है। सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है।

    इंजन और मुकाबला

    नई Renault Duster में 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसके साथ 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। वहीं लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate से होगा।

    New generation Renault Duster Renault Duster updated Renault Duster
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में चलती CNG कार में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान…
    Next Article बिहार में बनकर तैयार हुआ एक नया शानदार Airport, जानिए- कब भरेगी उड़ान…
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शोरूम से दनादन बिक रही Honda की ये धांसू कार, कंपनी दे रही है बंपर छूट..

    January 5, 2026 5:59 pm

    PUC Certificate : बदल गया PUC सर्टिफिकेट बनवाने का नियम- अब बढ़ेगी परेशानी! जल्दी जान लीजिए

    January 3, 2026 3:33 pm

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Bihar

    Fintech City Bihar : 409 करोड़ की लागत से बिहार को मिलेगी पहली फिनटेक सिटी, जानें- क्या होगा खास..

    By Nitesh Kumar JhaJanuary 16, 2026 8:47 am

    Fintech City Bihar : बिहार के आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

    Patna Fire Safety Plan : राजधानी में 11 फायर हाइड्रेंट लगेंगे, जान-माल की सुरक्षा पर जोर

    January 16, 2026 8:30 am

    Begusarai News : बेगूसराय में 18 व 21 जनवरी को होगी पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा…

    January 15, 2026 7:19 pm

    Begusarai News : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंसूरचक प्रखंड का निरीक्षण, जनसुनवाई आयोजित

    January 15, 2026 7:07 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.