Saturday, July 27, 2024
Auto

लीक हो गई जानकारी- ये Mahindra की नई दमदार Bolero- कीमत जान खुशी से झूम उठेंगे आप…

Mahindra : हाल ही में नई खबर सामने आ रही है जिससे पता चला है कि भारतीय ऑटो मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली अपडेटेड MPV Bolero पर काम शुरू कर चुकी है। इसे नए U171 प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है।

नई जनरेशन वाली Mahindra Bolero साल 2026 तक मार्केट में आ सकती है। लेकिन इस समय Thar, XUV700 और Scorpio-N जैसे मॉडल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे है। इन सभी कि मार्केट में काफी ज्यादा मांग बढ़ रही है। आइये जानते है नई Bolero में क्या खास और अलग होगा?

Mahindra Bolero ने पिछले साल जबरदस्त बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ा है और ग्रामीण व शहरी मार्केट में भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसी कारण से साल 2026 में नई जनरेशन वाली Bolero को पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसे बिलकुल नए प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नई जनरेशन वाली Bolero नए प्लेटफार्म U171 पर तैयार की जा रही है।

2000 करोड़ से ज्यादा का निवेश

जानकारी मिली है कि आने वाले 10 सालों में 2000 करोड़ से अधिक का निवेश करके कारों के नए आर्किटेक्चर के डेवलपमेंट को स्पीड दी जाएगी। लेकिन इसमें और भी ज्यादा लागत लग सकती है। अब Mahindra घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट के लिए नए मॉडल पेश करने के लिए इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करेगी। जिसमें SUV और पिकअप ट्रक दोनों ही इसका हिस्सा है।

कम से कम 3 SUV होगी लॉन्च

बताया गया है कि नए प्लेटफार्म U171 पर कम से कम 3 SUV बनाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि करीब 1.5 लाख वार्षिक बिक्री के साथ भारतीय कार निर्माता के लिए वॉल्यूम जनरेटर होगा, जिससे कंपनी को पुरानी जनरेशन की कारों की बिक्री जारी रखने और पैसेंजर-कमर्शियल सेगमेंट में स्पीड जारी रखने में मदद करेगी।

पिकअप ट्रक भी किया जायेगा पेश

आपको बता दें U171 प्लेटफार्म पर सबसे पहले नेक्स्ट जनरेशन की Bolero साल 2026-27 तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बाजार में लॉन्च होने के बाद में इसी प्लेटफार्म पर आधारित एक पिकअप ट्रक पेश किया जायेगा, जो 2027 के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।