सिंगल चार्ज में 100 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, जानें- क्या है कीमत….

Gowow Ori : अब Gowow कंपनी ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक बाइक Ori को ग्राहकों के लिए पेश किया है। ये ऑफ-रोडिंग इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में काफी तेजी से लोगों को पसंदीदा बन रही है और इसकी बिक्री भी बढ़ रही है। यहां हम आपको Gowow Ori के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कितनी होगी कीमत

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Gowow Ori की किमी जापान में 1.2 मिलियन येन है और भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत 6,73,000 रुपये है। देखा जाये तो अन्य ऑप्शन की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है।

Gowow Ori बाइक की खासियतें

Gowow Ori में PMSM परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 420 एनएम तक टॉर्क जनरेट करती है जो कि काफी ज्यादा है। सुरक्षा के हिसाब से देखा जाये तो इसकी अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

रेंज की बात की जाये तो ये एक बार फुल चार्ज होने पर 62 मील यानी 100 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज दे सकती है। ये रेंज एक डर्टबाइक के लिए काफी प्रभावशाली है। -बाइक का वजन लगभग 161 पाउंड और 50:50 वजन के साथ ऑफरोडिंग के लिए बेस्ट साबित होती है।

Gowow कंपनी ने Ori इलेक्ट्रिक बाइक में स्मार्ट टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। अब इसे चलाने वाले Gowow के ऐप के जरिये रियल टाइम में बाइक की जर्नी और डाटा को मॉनिटर कर सकते है। यह ऑफ-रोडिंग के लिए एक डिजिटल को-पायलट के तरह काम करता है।

Gowow Ori बाइक का स्ट्रक्चर ब्लेंड टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल है। इसका डबल स्पर कंपोजिट फ्रेम और 4-लिंक रियर सस्पेंशन सिस्टम खराब इलाकों में बेहतर काम करता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए है, जो गंदगी में भी बाइक को आसानी से रोकने का काम करते हैं। खास बात यह है कि Gowow Ori को जापान में सड़कों पर इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है।