Saturday, July 27, 2024
Auto

भारत की गाड़ी में चलते हैं ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक? खुद बताया वजह….

डेस्क : देश के प्रधानमंत्री को कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है। इसके लिए वाहन, अंगरक्षक, सुरक्षा आदि की अच्छी व्यवस्था होती है। प्रधानमंत्री जिस कार में यात्रा करते हैं। वह कोई आम कार नहीं है। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी कंपनी मर्सिडीज की मेबैक एस650 कार में चलते हैं।

लेकिन एक विदेशी प्रधानमंत्री ऐसे भी हैं जो भारतीय कार चलाते हैं। इनका नाम ऋषि सुनक है। ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधान मंत्री हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऋषि सुनक (Rishi Sunak) भारतीय कार चलाते हैं, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं कौन सी है ये कार।

रेंज रोवर सेंटिनल (Range Rover Sentinel)

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रेंज रोवर सेंटिनल कार से चलते हैं। इस कार को सुरक्षा की दृष्टि से कस्टमाइज किया गया है। जिसके कारण यह कार एके-47 की गोलियों को भी झेल सकती है। साथ ही बम धमाके से भी सुरक्षित बच सकते हैं। आपको बता दें कि इसके साथ ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पास जगुआर एक्सएल, लैंड रोवर डिस्कवरी और फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई जैसी कारें भी हैं।

कार की विशेषताएं

रेंज रोवर सेंटिमेंटल की बात करें तो इसमें 5-लीटर V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है। जो 380PS की पावर देता है। यह रेंज रोवर 565PS से कम पावरफुल है। यह कार 10.4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी सीमित टॉप स्पीड 193 किलोमीटर प्रति घंटा है।

रेंज रोवर है टाटा मोटर्स की कार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रेंज रोवर कार में सफर करते हैं। रेंज रोवर कार का निर्माण लैंड रोवर नामक कंपनी द्वारा किया जाता है। लैंड रोवर को टाटा मोटर्स ने साल 2008 में खरीद लिया था, तब से यह कंपनी टाटा मोटर्स के अधीन है। यानी जिस कार में ब्रिटिश प्रधानमंत्री चलते हैं वह टाटा मोटर्स की है। सुनक के कलेक्शन की अन्य दो कारें जगुआर कंपनी की हैं। वह भी टाटा मोटर्स के अंतर्गत आता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।