लड़कियां शादी के बाद Aadhar Card पर कैसे बदलें अपना ‘सरनेम’? ये रहा आसान तरीका…

आज के समय में यदि सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज के बारे में हम आपसे पूछेंगे तो आप आधार कार्ड Aadhar Card) का नाम लेंगे। आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हर चीज में आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड आईडेंटिटी प्रूफ की तरह काम करता है।

हमें बैंक अकाउंट खुलवाना हो या स्कूल कॉलेज में एडमिशन करवाना हो। हर एक चीज में आधार कार्ड देना जरूरी होता है। आप जब भी किसी काम के लिए जाते हैं सबसे पहले आपसे आपका आधार कार्ड मांगा जाता है। इसीलिए आधार कार्ड बनाना बेहद जरूरी है।

यदि आधार कार्ड (Aadhar Card) बनाते समय इसमें कुछ गड़बड़ी हो गई हो। तो आप इसमें सुधार करवा सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी महिला की शादी हुई है और शादी के बाद उसे आधार कार्ड पर अपने नाम के साथ पति का सरनेम लगवाना है। तो ऐसा किया जाता है। इसके लिए उन्हें कुछ सिंपल प्रोसेस से गुजरना होगा। तो चलिए जानते हैं कैसे कोई महिला शादी के बाद आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलवा सकती है।

फॉलो करना होगा यह आसान प्रोसेस

  • शादी के बाद बहुत सारी महिलाएं अपने नाम के बाद अपने पति का सरनेम लगती है। इसके बाद उन्हें अपने आधार कार्ड को अपडेट करना पड़ता है। आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया फीस सिंपल है।
  • यदि आपको भी आधार कार्ड (Aadhar Card) में अपना सरनेम अपडेट करना है तो आधार सेवा केंद्र जाएं। केंद्र पर आप एक करेक्शन फॉर्म लें। इस कनेक्शन फॉर्म में अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी है।
  • इस फॉर्म में आपको यह भी बताना होगा कि आपको क्या सही करवाना है। आप अपने आधार कार्ड में कौन सी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं। आप सरनेम अपडेट करने गई है तो वहां आप सरनेम लिख सकती हैं।
  • इस फॉर्म के साथ आपको आपके पति के आधार कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट जैसी दस्तावेज की कॉपी भी देनी पड़ेगी। इन सभी दस्तावेजों के साथ आप संबंधित अधिकारी के पास जाए।
  • आपका बायोमेट्रिक लिया जाएगा साथ में आपकी फोटो भी ली जाएगी। इसके बाद फॉर्म में दी गई जानकारी के अनुसार आपके आधार कार्ड को अपडेट कर दिया जाएगा। आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको तय राशी चुकानी पड़ेगी। इन सभी प्रक्रिया को फॉलो करने के कुछ दिन बाद आपका आधार कार्ड अपडेट Aadhar Card Update हो जाएगा।