मार्केट में आ गई देश की सबसे सस्ती Electric Bike, फुल चार्ज में चलेगी 135KM चलेगी, कीमत है आपकी बजट में..

न्यूज़ डेस्क: देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं कई कंपनियां भी नए नए बाइक को मार्केट में लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में हैदराबाद बेस्ड कंपनी प्योर ईवी (Pure EV) ने नई बाइक Pure EV Ecodryft को लॉन्च की है। इस बाइक की खासियत यह है कि इसकी कीमत सस्ती रखी गई है। बाइक की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम कीमत 99,999 रूपये रखी गई है। इसमें सब्सीडी शामिल है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

देखें बैटरी और रेंज

कंपनी के मुताबिक Pure EV ecoDryft इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज करने पर 135 किमी तक चलाया जा सकता है। इसमें 3 kWh का बैटरी पैक है। इसे कंपनी के हैदराबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में विकसित किया गया है। बाइक में तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है।

डिजाइन है बेहतरीन

डिजाइन के मामले में EcoDryft एक बेसिक कम्यूटर मोटरसाइकिल की तरह दिखती है। इसमें एंगुलर हेडलैंप, 5-स्पोक एलॉय व्हील, सिंगल-पीस सीट्स हैं। इसमें स्मार्ट लॉक के जरिए एंटी-थेफ्ट फीचर भी है। अब तक, कंपनी के पूरे भारत में 100 से अधिक डीलरशिप हैं। फिलहाल कंपनी अपने सेल्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को अपग्रेड करने पर काम कर रही है।

कंपनी पहले से ही eTryst 350 नाम से एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेच रही है। इस बाइक में 3.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जो फुल चार्ज में 140KM का रेंज ऑफर करती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है।