Thursday, July 25, 2024
Auto

Flying Car : ये है हवा में उड़ने वाली Car, जानिए – कीमत और फीचर्स…

Xpeng AeroHT Flying Car : देश में लोगों की आबादी इतनी बढ़ती जा रही है कि इसका असर यात्रा के दौरान शहर के बीचोबीच लगने वाले ट्रैफिक जाम पर पड़ता है। जनसंख्या अधिक होने के कारण सड़क पर वाहन भी अधिक होते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है।

कभी-कभी वाहनों को जाम से निकलने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में आपके मन में एक बार तो यह बात जरूर आई होगी कि काश हमारी कार में पंख होते तो हम जल्दी उड़ पाते और इस जाम से बाहर निकल पाते। अगर हम ऐसा सोचते हैं तो यह सच साबित हो सकता है। बहुत जल्द बाजार में उड़ने वाली कार आने वाली है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, हाल ही में अमेरिका के लास वेगास में चीनी टेक कंपनी एक्सपेंग एयरो एचटी ने एक फ्लाइंग कार का कॉन्सेप्ट वर्जन पेश किया है, जो कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली फ्लाइंग कार है। अगर XPeng एयरो HT फ्लाइंग कार जाम में फंस जाए तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह फ्लाइंग कार वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग कर सकती है। इसलिए ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद भी आपको वहां से निकलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इस कार को पहली बार कहां देखा गया

साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट अमेरिका के लास वेगास में आयोजित किया गया। इसमें उड़ने वाली कार का प्रोटोटाइप पेश किया गया। यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पायलटेड है। यह वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग कर सकता है। इस कार को एक्सपेंग एयरो एचटी ने डिजाइन किया है।

पहली उड़ने वाली कार कब लॉन्च होगी?

XPeng एयरो HT ने उड़ने वाली कार का आधिकारिक वीडियो जारी किया है। कंपनी इस कार को 2013 से विकसित कर रही है। वीडियो में कंपनी ने पहली उड़ने वाली कार के विकास के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि इस कार को कैसे विकसित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस कार की 2025 में शुरू हो सकती है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।