Author: The Begusarai Desk

बेगूसराय, बिहार: बिहार कांग्रेस द्वारा हाल ही में जारी एक AI-जनरेटेड वीडियो, जिसमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता जी को दिखाया गया है, अब सियासी बवंडर का कारण बन गया है। इस वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए कहा—”मुझे लगता है कांग्रेस का दुर्भाग्यपूर्ण समय आ गया है। ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’—यह कहावत कांग्रेस पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। नरेंद्र मोदी जी की माता जी का जिस तरह से अपमान किया गया है और गठबंधन…

Read More

बेगूसराय: भाजपा ने एक बार फिर छोटेलाल सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। पर्रा गांव निवासी श्री सिंह पिछले ढाई दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और कई बार भाजपा के जिला पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। शालीन स्वभाव, कुशल विचारक और बेहतरीन वार्ताकार के रूप में पहचान रखने वाले श्री सिंह ने सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से भाजपा को सहकारी क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया है। उनके काम और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने दूसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेश…

Read More

बेगूसराय: जदयू (JDU) ने बेगूसराय छात्र महानगर इकाई में एक बड़ा बदलाव करते हुए माधव राज को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी है। माधव राज पहले जदयू सेवा दल में जिला सचिव रहे, उसके बाद उन्होंने युवा जदयू में महासचिव की भूमिका निभाई। इसके बाद वे छात्र जदयू समाज सुधार सेनानी के जिला उपाध्यक्ष रहे। लगातार संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें जदयू महानगर बेगूसराय का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माधव राज जदयू पार्टी के पुराने…

Read More

बछवाड़ा (बेगूसराय) – बछवाड़ा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में आई प्रलयकारी बाढ़ के बीच राहत और बचाव कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश उर्फ गरीब दास ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गरीब दास लगातार दूसरे दिन दादुपुर पंचायत पहुंचे और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे बड़ी परेशानी नाव की कमी है, जिसके कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “शासन-प्रशासन सिर्फ सरकारी व्यवस्था के नाम पर कागज पर…

Read More

बिहार की शराबबंदी नीति के तहत अवैध शराब तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले की एक्साइज कोर्ट द्वितीय के विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार चौबे ने एक अहम फैसला सुनाया है। उत्पाद थाना कांड संख्या 253/2024 में अवैध शराब कारोबारी बरौनी थाना के पपरौर निवासी मोहम्मद इमरान को दोषी करार दिया गया है। 7 साल सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए का जुर्माना कोर्ट ने बिहार मद् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30A के अंतर्गत दोषी पाते हुए आरोपी मोहम्मद इमरान को 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए का जुर्माना…

Read More

पटना : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए। उनका कहना है कि कोविड जैसी भयावह महामारी के दौरान, जब बिहार के अस्पताल ऑक्सीजन, बेड और एंबुलेंस के लिए तरस रहे थे, तब स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में करोड़ों का फ्लैट खरीदने में व्यस्त थे। दिल्ली फ्लैट का मामला एंबुलेंस खरीद घोटाला आयुष्मान कार्ड घोटाला प्रशांत किशोर के सवाल जनसुराज ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More

बेगूसराय | चेरिया बरियारपुर: खंजहापुर पंचायत के वार्ड नं.–16 स्थित सूरज नगर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों किशोरियां बकरियों के लिए चारा लाने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गई थीं, जहां यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। मृतक किशोरियां एक ही मोहल्ले की थीं और नियमित रूप से चारा लाने जाया करती थीं। लेकिन इस बार लौटकर न आने पर खोजबीन शुरू हुई और कुछ देर बाद उनका शव पानी से भरे गड्ढे में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते…

Read More

बछवाड़ा (बेगूसराय)। बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरवा-हादीपुर मुख्य सड़क की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 1 करोड़ 7 लाख की लागत से बनी थी सड़क, तीन साल में हो गई जर्जर मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत 4.130 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए ₹1,07,17,000 (एक करोड़ सात लाख सत्रह हजार रुपए) की स्वीकृति मिली…

Read More

बछवाड़ा (बेगूसराय)। सावन के अंतिम सोमवार के पूर्व संध्या पर बछवाड़ा प्रखंड स्थित झमटिया धाम गंगा घाट पर आयोजित सावन महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार शाम को आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी करेंगे। आयोजक प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि झमटिया धाम वर्षों से शिवभक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। सावन के अंतिम सोमवार पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां स्नान कर गंगा जल भरते हैं और फिर गढ़पुरा के हरिगिरि धाम, समस्तीपुर के धनेश्वर धाम, विद्यापति धाम समेत मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों…

Read More

बड़हिया (लखीसराय)। बड़हिया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश प्रसाद सिंह को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोन्नत कर लखीसराय जिला का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. सिंह की नियुक्ति को स्वास्थ्य विभाग में एक सकारात्मक और अनुभवजन्य नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। बड़हिया में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, प्रबंधन को अनुशासित, और रोगियों के प्रति जवाबदेह व्यवस्था खड़ी करने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में अस्पताल प्रशासनिक अनुशासन और सेवा भावना के लिए चर्चित रहा। अनुभव और…

Read More