Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
खाकी पर दाग: ‘आपकी बेटी ऐश-मौज करके लौट आएगी’, बेगूसराय की लापता नाबालिग के पिता से बोला थानेदार
Begusarai News : बिहार विधान परिषद के सत्र में राजधानी पटना की कानून-व्यवस्था और पुलिस की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हुए। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र से बेगूसराय की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला उठाते हुए पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया। क्या है पूरा मामला? मामला बरौनी थाना अंतर्गत सिमरिया घाट, साकिन रूपनगर वार्ड-4 निवासी अशोक महतो की पुत्री से जुड़ा है। बताया गया कि 26 जनवरी 2026 को उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पटना के चमन चक (राम कृष्ण नगर थाना) से संदिग्ध…
Begusarai News : बेगूसराय में चीनी मिल की सुगबुगाहट तेज, DM को 100 एकड़ जमीन तलाशने का निर्देश
Begusarai News : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य में औद्योगिक क्रांति और बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार (2025-2030)’ नीति के तहत बेगूसराय सहित प्रदेश के 25 जिलों में नई चीनी मिलों की स्थापना की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में विभाग ने बेगूसराय के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चीनी मिल के लिए 100 एकड़ उपयुक्त भूमि चिह्नित करने और विस्तृत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है। जमीन और उपज का होगा सघन आकलन जानकारी के अनुसार, चीनी मिल की स्थापना के लिए न…
Begusarai News : बिहार सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश और गृह मंत्री सम्राट चौधरी की मंजूरी के बाद, बेगूसराय सहित प्रदेश के 11 जिलों में तैनात ग्रामीण पुलिस अधीक्षकों (Rural SP) के क्षेत्राधिकार का विधिवत निर्धारण कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी स्पष्ट तौर पर विभाजित कर दी गई है। बेगूसराय : तीन अनुमंडल और 11 थाने ग्रामीण SP के जिम्मे बेगूसराय जिले के लिए जारी…
खगड़िया में बेगूसराय की नर्स ने की आत्महत्या- सुसाइड नोट में महिला थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप..
Begusarai News : खगड़िया सदर अस्पताल में कार्यरत एक नर्स द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बेगूसराय के लोहिया नगर निवासी नंद कुमार सिंह की पुत्री भवानी कुमारी (35) के रूप में हुई है। गुरुवार (12 फरवरी) की शाम उनका शव खगड़िया स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट ने पुलिस प्रशासन और मृतका के ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुसाइड नोट में छलका दर्द- ‘अब बर्दाश्त नहीं होता’ भवानी ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है,…
बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा से पहले पेपर लीक सिंडिकेट का भंडाफोड़- Telegram-WhatsApp पर चल रहा था खेल..
Begusarai News : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही बेगूसराय पुलिस ने परीक्षार्थियों को ठगने और प्रश्न पत्र लीक करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है, जो कोचिंग संचालक बनकर छात्रों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार लखीसराय से भी जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह टेलीग्राम चैनल ‘Bihar Board Out Question’ और व्हाट्सएप ग्रुप ‘ACHUK WAN 01’ के जरिए अपना गोरखधंधा…
Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम
Begusarai News : फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बेगूसराय जिला एक रोल मॉडल बनकर उभरा है। बुधवार को तेघड़ा प्रखंड के मधुरापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-71 और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित ‘राज्य स्तरीय मेगा कैंप’ ने जनभागीदारी की नई मिसाल पेश की। इस विशेष अभियान की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से इसका अवलोकन किया और जिले के प्रयासों की सराहना की। उत्सव के माहौल में दवा का सेवन कैंप का नजारा किसी उत्सव जैसा था। पूरे परिसर को फूलों और…
बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन
Begusarai Sadar Hospital : बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU से लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तैनात नर्सिंग स्टाफ की कथित मनमानी के कारण एक 13 वर्षीय मासूम 3 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने उसकी पेशाब की नली (फोली कैथेटर) बदलने से साफ मना कर दिया। अंततः थक-हारकर परिजनों को एक निजी अस्पताल के स्टाफ को पैसे देकर बुलाना पड़ा, तब जाकर बच्चे को राहत मिली। क्या है पूरा मामला? तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली निवासी लालू पासवान का 13 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार पिछले 20 दिनों से दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस)…
चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…
Cheria Bariarpur News : चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर घाट स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 6 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंदिर समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मेले की समग्र व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह ने की। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए समुचित पार्किंग, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रशासन…
Begusarai News : बदहाली के आंसू रो रहा निपनिया ; 4 साल से जलजमाव, पार्षद और सिस्टम के बीच उलझी जनता
Begusarai News : विकास के तमाम दावों के बीच बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत निपनिया इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के ग्रामीण पिछले 4 वर्षों से जलजमाव और बदहाल ड्रेनेज सिस्टम की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि जल निकासी न होने के कारण घरों के ठीक बाहर गंदा और काला पानी जमा रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय वार्ड पार्षद ने इस समस्या को प्राथमिकता से हल करने का बड़ा भरोसा दिया था, लेकिन जीत मिलने के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई…
Begusarai News : बेगूसराय में आज 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, गर्मी से पहले मेंटेनेंस कार्य शुरू..
Begusarai News : भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज (मंगलवार) जीरोमाइल बरौनी स्थित ग्रिड उपकेंद्र में बड़े स्तर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर और आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, यानी कुल सात घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इन इलाकों पर पड़ेगा असर ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े सभी मुख्य फीडरों में शटडाउन लिया गया है। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में शामिल हैं संचरण प्रमंडल बेगूसराय के…
