Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में पुलिस वाहन से कूदकर भागा आरोपी, ग्रामीणों की सतर्कता से दोबारा गिरफ्त में आया..
Begusarai News : बेगूसराय में आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी के कारण आरोपी को फिर से पकड़ लिया गया। दरअसल, बछवाड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट मामले में न्यायालय से फरार चल रहा आरोपी बाइक पर सवार होकर बेगूसराय की ओर से बछवाड़ा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेघड़ा थाना क्षेत्र के NH-28 चौराहा के पास घेराबंदी…
बेगूसराय में थानेदार की कुर्सी पर बैठकर Reels बनाने वाला युवक गिरफ्तार, खुद बताया क्यों बनाया वीडियो..
Begusarai News : बेगूसराय में थानाध्यक्ष के चैंबर में घुसकर भोजपुरी गाने पर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, साहेबपुरकमाल थाना का एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। वायरल वीडियो में एक युवक साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन के चैंबर में घुसकर रील बनाते दिख रहा था। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। वायरल वीडियो से खुला राज वीडियो में एक युवक SHO के चेंबर में अकेले बैठा नजर आया, जबकि अन्य युवक उसका वीडियो बना रहे…
Begusarai News : जिन्हें लोग ठेठ देसी अंदाज की कॉमेडी के लिए पसंद करते थे, आज वह शख्स एक गलत पोस्ट की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मजेदार और देहाती शैली में कॉमेडी वीडियो बनाकर लाखों लोगों का दिल जीतने वाले बेगूसराय के एक नामचीन वीडियो क्रिएटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वीडियो क्रिएटर की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी रतन कुमार उर्फ ‘गब्बर’ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गब्बर ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर…
Begusarai News :बेगूसराय में सोख्ता के गड्ढा की मिट्टी में दबे 3 मजदूर, एक की दर्दनाक मौत..
Begusarai News : बेगूसराय में एक मजदूर की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक निर्माणाधीन मकान परिसर में पानी के निकास (सोखता) के लिए गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवार से भारी मात्रा में बालू और मिट्टी धंसकर मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे वह दबकर उसी में फंस गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी के वार्ड संख्या-13 शोकहारा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पपरौर निवासी लगभग 25 वर्षीय मजदूर मो. जिया उल हक़ गड्ढे में उतरकर सोखता निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढे…
फूस की झोपड़ी में शराब की फैक्ट्री! बेगूसराय में दो महिलाएं गिरफ्तार, शराबबंदी कानून पर उठे सवाल..
Begusarai News : बिहार में लागू शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत एक बार फिर उजागर हो गई है। ताजा मामला बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र से आया है। जहां सहुरी पंचायत के वार्ड संख्या-3 में पुलिस ने गुरुवार को एक फूस के घर में चल रही देशी शराब की “मिनी फैक्ट्री” का भंडाफोड़ किया। वीरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो महिला कारोबारी ममता देवी और उषा देवी को शराब तैयार करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 200 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब और 15 लीटर तैयार शराब बरामद की।…
बेगूसराय में भोज खाकर लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्त पर जहर खिलाने का आरोप..
Begusarai News : बेगूसराय में श्राद्ध भोज के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी वार्ड नंबर-6 निवासी वीरेंद्र झा के करीब 30 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार झा के रूप में हुई है। कुंदन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन इसे साजिश बता रहे हैं। भोज से लौटते समय बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, कुंदन कुमार अपने दोस्त के निमंत्रण पर बहादुर नगर दियारा गांव में एक श्राद्ध कर्म के भोज में शामिल होने गए थे। भोज खाकर जब वह वापस लौट…
बेगूसराय में डॉक्टर ने रच दिया चमत्कार: 6 महीने में जन्मे जुड़वा बच्चों को दी नई जिंदगी..
Begusarai News : बेगूसराय के सदर अस्पताल में डॉक्टर ने वो कर दिखाया जिसे राजधानी पटना के कई नामी डॉक्टरों ने असंभव बता दिया था। यह कहानी सिर्फ एक डॉक्टर की सूझबूझ और समर्पण की नहीं, बल्कि एक मां की ममता, पिता की उम्मीद और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में भरोसे की मिसाल है। 6 महीने में हुआ प्रसव दरअसल, यह मामला सोनम (काल्पनिक नाम) की महिला से जुड़ा है, जो अपनी गर्भावस्था के सिर्फ 6वें महीने में ही अचानक दर्द के चलते अस्पताल पहुंची। पटना में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि समय पूर्व प्रसव होने वाला है, और इस…
Begusarai News : बेगूसराय में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 8 लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित की है। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग एक साथ बूढ़ी नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें…
बेगूसराय में सिर्फ 2 धुर जमीन के लिए चचेरे भाइयों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल..
Begusarai News : बेगूसराय में महज 2 धुर जमीन को लेकर दबंगों ने अपने चचेरे भाई और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के छौड़ाही गांव की है। पीड़ित राम सुंदर राम ने बताया कि यह जमीन उनकी मां को उनके नाना द्वारा दी गई थी। 8 धुर जमीन में तीनों भाइयों ने अपने-अपने हिस्से में पहले ही मकान बना लिया है। राम सुंदर राम जब अपने हिस्से की बची हुई 2 धुर जमीन पर चापाकल लगवाने…
Begusarai News : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजीपुर सदर के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंजय कुमार राय के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह छापेमारी निगरानी थाना कांड संख्या- 040/2025 के तहत की गई है, जो कि 13 जून 2025 को दर्ज हुआ था। इस मामले में अंजय कुमार राय पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) सहपठित 13(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 46 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति… निगरानी की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अंजय कुमार राय…
