Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में 2.5 करोड़ की हेरोइन बरामद ; STF ने दबोचा, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था तस्कर..
Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड से पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 500 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही है। कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) नॉरकोटिक्स सेल पटना की गुप्त सूचना पर की गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे STF को सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग में हेरोइन लेकर बस से उतरने वाला है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आ गई। वरीय अधिकारियों…
बेगूसराय में 30 लाख की शराब जब्त- पुरानी गाड़ी के फर्श के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा..
Begusarai News : जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव का मौसम नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शराब तस्करी का कारोबार भी तेजी पकड़ने लगा है। लेकिन बेगूसराय पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा 407 वाहन के जरिए NH-31 के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम अलर्ट हो गई और NH-31 स्थित बलिदानी दुर्गास्थान के पास…
‘हाथ जोड़ते है इलाज शुरू कीजिए’ की गुहार लगाते रहे परिजन, सदर अस्पताल बेगूसराय में युवक ने तोड़ा दम
Begusarai Sadar Hospital : एक बार फिर बेगूसराय सदर अस्पताल की लापरवाही सामने आई है, जहां समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोसादपुर निवासी ललन शर्मा के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गेट नंबर-10 के पास एक गैरेज चलाता था और गुरुवार को काम के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद परिजन मनीष को लेकर पहले बेगूसराय के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया।…
बेगूसराय में पदस्थापित सिपाही शराब तस्करी में गिरफ्तार-सरकारी पिस्टल और 89 लीटर विदेशी शराब जब्त..
Begusarai News : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से पुलिस की साख को बट्टा लगाते हुए एक सिपाही ही शराब तस्करी में पकड़ा गया है। भभुआ नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 89 लीटर यानी 484 बोतल विदेशी शराब के साथ बेगूसराय जिला बल में पदस्थापित सिपाही विद्याचरण और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जबकि वाहन चालक फरार हो गया। गिरफ्तार सिपाही विद्याचरण की तैनाती फिलहाल बेगूसराय में है। वह मूल रूप से खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का रहने वाला है और मुनील कुमार सिंह का पुत्र है। उसके साथ…
Begusarai News : बेगूसराय में गुरुवार का दिन करंट की चपेट में आकर हुई मौतों के नाम रहा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक ही दिन में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सफाईकर्मी, किसान, गैरेज संचालक और एक नवजात के पिता शामिल हैं। पोल से फैले करंट ने ली सफाईकर्मी की जान पहली घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर मुसहरी की है, जहां वार्ड संख्या-1 के निवासी अशोक सदा की करंट लगने से मौत हो गई। करीब 40 वर्षीय अशोक सदा वार्ड में कचरा उठाने का काम करते थे। गुरुवार की सुबह…
Begusarai News : DIG आशीष भारती ने गुरुवार को साइबर थाना बेगूसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और अनुसंधान में ढिलाई बरतने पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के क्रम में DIG ने अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश, शैलेंद्र विद्याकर और महानंद चौधरी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। DIG आशीष भारती ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की त्वरित…
Begusarai News : बेगूसराय में गुरुवार को करंट लगने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। घटना करीब 2 घंटे तक क्षेत्र में तनाव का कारण बनी रही। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर मुशहरी टोला निवासी 35 वर्षीय अशोक सदा के रूप में हुई है, जो मोख्तियारपुर पंचायत में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, अशोक रोज की तरह मानोपुर मुशहरी टोला में सफाई करने गया था। इसी दौरान बिजली पोल…
Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर अंचल कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने दो लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंचलाधिकारी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के मुताबिक, वीरपुर पश्चिम पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी स्व. मोहन राय के पुत्र महावीर राय मंगलवार को अपराह्न लगभग 2 बजे उनके कार्यालय पहुंचे और बिना अनुमति उनके चेंबर में प्रवेश कर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। आरोप है कि महावीर राय ने गमछे से कुछ निकालने की कोशिश की, जिससे अंचलाधिकारी भयभीत…
बेगूसराय : संदिग्ध हालात में उत्तर प्रदेश की महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी..
Begusarai News : बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर गांव में बुधवार को एक 22 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस व सशस्त्र बल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के ओला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सुमित शर्मा की पत्नी थी। वह दो दिन पहले अपने मौसी लक्ष्मी देवी के घर परीक्षा देने के उद्देश्य से भगतपुर गांव आई…
Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो मासूम बच्चों को डरा-सहमा घूमते देख आरपीएफ की टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत उन्हें अपनी सुरक्षा में लिया। दोनों बच्चे खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के महेशखूंट इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरपीएफ पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जब दोनों नन्हें बच्चे अकेले घूमते हुए दिखे, तो टीम ने उन्हें अपने पास बुलाकर पूछताछ की। बच्चों ने अपना नाम 12 वर्षीय फैयान और 10 वर्षीय अयान बताया। दोनों मोहम्मद शकील के बेटे…
