Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय : प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि से ठगी, दो महिला लाभुकों के खाते से उड़ाए 40 हजार
Pradhan Mantri Awas Yojana Fraud : प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभुकों के खाते से अवैध निकासी का मामला सामने आया है। मामला जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम पंचायत का है, जहां दो महिला लाभुकों के खातों से कुल 40 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई। पीड़ितों ने इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बेगूसराय साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही आधार सेंटर संचालक प्रिंस कुमार और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक राजू कुमार पर धोखाधड़ी का…
Begusarai Criminal W Yadav Encounter : बेगूसराय का कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपये का इनामी डब्लू यादव (W Yadav Encounter) आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के संभल्ली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में बिहार पुलिस, पटना एसटीएफ (SOG-3) और यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने डब्लू यादव को मार गिराया। मृत अपराधी की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के ज्ञानटोल निवासी सूर्यनारायण यादव के पुत्र डब्लू यादव के रूप में हुई है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कुल 24 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।…
Begusarai News : ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत शनिवार को RPF और GRP को बड़ी सफलता मिली है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर राजयरानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12568 डाउन) से यात्रियों का गहना और मोबाइल चोरी कर रहे गिरोह के तीन सदस्यों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक सोने का ढोलना और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। घटना शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे की है, जब राजयरानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आकर रुकी। इसी दौरान चढ़ने-उतरने की अफरातफरी में यात्रियों ने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते…
Samrat Choudhary Threat : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी एक अज्ञात नंबर से भेजे गए मैसेज के जरिए उनके एक समर्थक के मोबाइल पर शनिवार देर रात मिली। मैसेज में लिखा था— “24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।” धमकी भरा मैसेज पढ़ते ही समर्थक घबरा गया और तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया और डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को भी इसकी जानकारी…
Bihar Free Electricity Scheme : बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जहां उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है, वहीं अब यह साइबर ठगों के लिए नया शिकार करने का माध्यम बन गई है। ठग फर्जी कॉल, व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये लोगों को मुफ्त बिजली के नाम पर ठगने का जाल बिछा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ठग खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को कॉल करते हैं। फिर रजिस्ट्रेशन या सब्सिडी के नाम पर उनसे ओटीपी, बैंक डिटेल्स और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं। कुछ मामलों में वे फर्जी वेबसाइट…
Alok Kumar of Begusarai : बेगूसराय के मंझौल पंचायत एक स्थित मथुरामल टोला के रहने वाले और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। जैसे ही यह खबर मंझौल और बेगूसराय में पहुंची, पूरे इलाके में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई। लगभग 32 वर्ष पहले IAS परीक्षा पास करने वाले आलोक कुमार का प्रशासनिक सेवा में लंबा अनुभव रहा है। पदोन्नति के बाद अपने संदेश में उन्होंने कहा, “आज मुझे उत्तर प्रदेश का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने का सौभाग्य प्राप्त…
बेगूसराय स्टेशन पर बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान, यात्रियों को दी गई अहम जानकारी
Begusarai News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बेगूसराय और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन परिसर में बाल दुर्व्यापार विरोधी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान विश्व बाल दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर 15 से 30 जुलाई 2025 तक आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सपोर्ट पर्सन राजमणि रंजन ने कहा, “यदि यात्रा…
बेगूसराय में शटरिंग खोलने उतरे टंकी में, दम घुटने से 2 सगे भाइयों की मौत, दो चचेरे भाई बेहोश..
Begusarai News : बेगूसराय में निर्माणाधीन शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान सैफ्टी टैंक के अंदर दम घुटने से 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 चचेरे भाई बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान 4 युवक एक-एक कर टंकी में उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरनगर गांव वार्ड संख्या-08 की है। मृतकों की पहचान रामबदन महतो के 26 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार और 30 वर्षीय इन्दल उर्फ राजा कुमार के रूप में…
‘हमर बेटा के केकरो से दुश्मनी नै रहै’- बेगूसराय में तेजाब से जलाकर युवक की हत्या, 4 दिन बाद मिला शव
Begusarai News : बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर के पीछे खेत में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान शेरपुर जयंतिग्राम निवासी शिवनंदन राम के 35 वर्षीय पुत्र रमेश राम उर्फ कन्हैया के रूप…
बेगूसराय से गुजरेगा Raxaul-Haldia Greenfield Expressway, 58KM तक ट्रैक, साम्हो में गंगा पर बनेगा 5 किमी लंबा पुल
Raxaul-Haldia Expressway Route : पूर्वी भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाली एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना रक्सौल से हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब ज़मीन पर उतरने को तैयार है। 26,704 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे रक्सौल लैंड पोर्ट से सीधे हल्दिया पोर्ट तक तेज़, निर्बाध और नियंत्रित कनेक्टिविटी देगा। 585.350 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित मार्ग में बिहार के हिस्से में 407 किलोमीटर की दूरी शामिल है, जिसमें बेगूसराय ज़िला भी प्रमुख भूमिका में है। बेगूसराय से गुजरेगा 58.30 किमी लंबा एक्सप्रेसवे ट्रैक यह परियोजना बेगूसराय जिले में 58.30 किलोमीटर तक फैली होगी और जिले के दो अनुमंडलों तेघड़ा…
