Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में गहन पुनरीक्षण की पोल खुली- मतदाता सूची में दर्जनों मृत लोगों के नाम शामिल..
Begusarai News : बेगूसराय में गहन पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर सवाल खड़े हो गए हैं। साहेबपुरकमाल विधानसभा के सदानंदपुर गांव के मतदान केंद्र संख्या 107 पर दर्जनों ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनकी मौत सालों पहले हो चुकी है, फिर भी उनका नाम सूची में दर्ज है। यह खुलासा न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। मृतकों के नाम सूची में दर्ज सदानंदपुर गांव के क्रमांक संख्या 177 पर शांति देवी, पति राम स्वागरथ सिंह का नाम दर्ज है, जबकि उनका निधन…
बिहार में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा- गंडक बैराज छोड़ा गया 1.09 लाख क्यूसेक पानी, अलर्ट जारी..
Bihar Flood Update : बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। रविवार सुबह 10 बजे तक जल संसाधन विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से 1.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह जलस्तर गंडक नदी के ऊपरी प्रवाह (अपस्ट्रीम) में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि निचले प्रवाह (डाउनस्ट्रीम) में 86,000 क्यूसेक पानी बह रहा है। बैराज का ऊपरी जल स्तर 362.00 फीट और निचला जल स्तर 345.00 फीट दर्ज किया गया, जो पानी के बढ़ते दबाव की स्पष्ट चेतावनी देता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेतिया,…
बेगूसराय : प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए छात्रा ने लगाई फांसी, 2 महीने बाद होनी थी शादी..
Begusarai News : बेगूसराय में इंटर की एक छात्रा ने अपने प्रेमी को वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर गांव निवासी महेश महतो की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मुस्कान का अपने प्रेमी के साथ पिछले कुछ वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों की शादी आगामी दो महीने बाद तय थी। घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मुस्कान ने युवक को वीडियो कॉल किया और उसी दौरान अपने कमरे…
Begusarai Youth Job in Israel : विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले बेगूसराय के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, पटना के निर्देश पर इजरायल में “होम बेस्ड केयरगिवर” के 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त तक बेगूसराय जिला नियोजन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? इन पदों के लिए पुरुष-महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उनका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर…
बेगूसराय में शिवराज के निवास प्रमाण पत्र पर छपा PM मोदी का चेहरा! RTPS सिस्टम है या मजाक?
Begusarai News : बिहार में एक तरफ सरकारी सेवाओं को डिजिटल करने की मुहिम जोरों पर है, तो वहीं दूसरी ओर तकनीकी गड़बड़ियां अब मज़ाक का विषय बनने लगी हैं। ताज़ा मामला बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर अंचल से सामने आया है, जहां निवास प्रमाण पत्र पर आवेदक की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छप गई। यह अजीबोगरीब वाकया 7 जुलाई को हुआ, जब चेरिया बरियारपुर निवासी शिवराज कुमार ने RTPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। आवेदन में उन्होंने अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य सभी जानकारी सही-सही भरी। लेकिन जब प्रमाण…
Begusarai News : पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत बेगूसराय स्टेशन समेत मंडल के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक साथ व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह मेगा अभियान मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बिना टिकट, गलत श्रेणी में यात्रा, मासिक पास के दुरुपयोग और अनियमित टिकट जैसे मामलों पर सघन जांच की गई। बेगूसराय स्टेशन पर भी टिकट निरीक्षकों और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सक्रियता से जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे यात्री पकड़े…
बेगूसराय में मतदाता सूची से 1.67 लाख वोटर्स के नाम गायब, चेक करें अपने प्रखंड का का हाल..
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद बेगूसराय जिले में 1,67,756 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। जिले में कुल 22,45,144 निर्वाचकों में से 20,77,388 मतदाताओं की ही सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया है। यानी लगभग 7.5 प्रतिशत मतदाताओं का नाम फिलहाल सूची से बाहर हो गया है। सबसे ज्यादा असर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र…
बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक; अब बॉडी वॉर्न कैमरे से कटेगा ई-चालान, ऑनलाइन रखी जाएगी नजर..
Bihar New Traffic System : बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था अब और अधिक तकनीकी और पारदर्शी होने जा रही है। राज्य के सभी जिलों में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी में लगे बॉडी वॉर्न कैमरों से अब ई-चालान काटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके तहत इन कैमरों को लाइसेंस प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम (LPRS) से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस तकनीक के लागू होते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा पहने गए कैमरों से कैद फोटो या वीडियो फुटेज के आधार पर भी चालान काटा जा सकेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग भी संभव हो…
Bihar Rain Alert : बिहार में 7 अगस्त तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट! IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Meteorological Department : बिहार में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। IMD पटना ने 1 से 7 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी, जबकि दक्षिणी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने 1 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली,…
बेगूसराय : आधार अपडेट के नाम पर महिलाओं से लिया अंगूठे का निशान, खातों से 2.5 लाख की ठगी
Begusarai Aadhar Update Cyber Fraud : जिले में आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें महिलाओं का बायोमेट्रिक क्लोन कर उनके खातों से करीब ढाई लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। मामले का खुलासा होते ही साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शुरुआत 26 जुलाई को हुई, जब आठ पीड़ित महिलाओं ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खातों से बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए गए हैं। जांच में सामने आया कि…
