Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण इन दिनों अपने क्षेत्र में लगातार पदयात्रा कर रही हैं। पंचायत दर पंचायत हो रही उनकी डोर-टू-डोर जनसंपर्क यात्रा ने जिले के चुनावी माहौल को गरमा दिया है। पिछले पांच दिनों से अमिता भूषण रोजाना अलग-अलग पंचायतों का दौरा कर रही हैं। जहां गुरुवार को उन्होंने परना और अजहौर पंचायत में मतदाताओं से मुलाकात की थी, वहीं शुक्रवार को रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके काफिले के साथ चल रहे थे। “मैं अक्सर अपने क्षेत्र में रहती हूं, लेकिन इस बार…

Read More

Begusarai News : गुरुवार देर रात्रि बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानी चौक के पास लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान से बदमाशों ने ताला तोड़कर बड़ी लूट की। दूकान मालिक तेघड़ा निवासी शंभू साह ने बताया कि करीब 6 बजे शाम दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना पाकर शंभू साह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर टूट चुका है और दुकान की गल्ला से लगभग 1.5 किलोग्राम चांदी (पायल, बिछिया, बलिया), 10 ग्राम सोने के जेवरात तथा…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। बूढ़ी गंडक नदी में पेट्रोल पंप मालिक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा फ्यूल सेंटर के मालिक 55 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ़ पिंटू सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश गुरुवार शाम बकाया पैसा वसूली के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में मछुआरों ने इसफा पुल के पास जाल में फंसी लाश…

Read More

बेगूसराय। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अमिता भूषण की पदयात्रा अभियान का गुरुवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान उन्होंने डीह पंचायत के कई गाँवों—डीह, ब्रह्मा स्थान, मालह डीह, सरैया, करीम टोल और मुजफरा का दौरा किया। अमिता भूषण ने घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया और खासकर महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने लोगों से कहा कि वर्तमान सरकार ने वोट की चोरी कर जनता के अधिकार और आरक्षण पर चोट पहुँचाई है। ‘अपने कार्यकाल में हमने इस पंचायत में विकास की नींव रखी थी, लेकिन आज उसकी कड़ी टूट गई है। आने वाली महागठबंधन…

Read More

बेगूसराय। काबर किसानों की समस्याओं को लेकर 18 सितंबर (गुरुवार) से मंझौल शताब्दी मैदान में आमरण अनशन की शुरुआत हुई। किसान नेता बल्लभ बादशाह के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और मछुआरों ने दशकों से लंबित माँगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। शुरुआत में धरना-प्रदर्शन अनुमंडल कार्यालय के नजदीक प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन द्वारा विरोध और बल प्रयोग के बाद इसे शताब्दी मैदान में स्थानांतरित करना पड़ा। अनशन स्थल पर मौजूद किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि कृषि प्रधान देश भारत में बेगूसराय के किसानों को सरकार और प्रशासन से सहयोग नहीं मिल रहा है। इसके बजाय प्रशासन दमनकारी…

Read More

Amit Shah Visit Begusarai : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 18 सितंबर (गुरुवार) को बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक करेंगे। इस सम्मेलन में बाढ़, पटना ग्रामीण, पटना महानगर, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, जमुई, लखीसराय, मुंगेर और शेखपुरा जिलों से करीब 2500 भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे बेगूसराय शहर में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासन ने आदेश जारी कर गुरुवार को चुनिंदा स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, रिफाइनरी टाउनशिप क्षेत्र में कल सुबह 11 बजे…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अचानक बिहार दौरा तय हुआ है। शाह आज शाम 7 बजे विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। लेकिन इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव बेगूसराय है। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (18 सितंबर) को दो बड़ी बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे सासाराम में मगध और शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे उनका काफिला सीधे बेगूसराय पहुंचेगा। बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप खेल…

Read More

Begusarai News : बरौनी रिफाइनरी में हाल ही में प्रकाशित जूनियर ऑफिसर भर्ती विज्ञप्ति को लेकर स्थानीय युवाओं में नाराज़गी बढ़ गई है। इस भर्ती में केवल डिप्लोमा धारकों को ही पात्र माना गया है, जिससे बी.एससी. और एम.एससी. जैसे विज्ञान स्नातक छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। AISF और AIYF ने उठाई आवाज़ ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने इस मुद्दे पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिफाइनरी प्रबंधन और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, एआईवाईएफ के राज्य अध्यक्ष शंभू देवा और एआईवाईएफ बेगूसराय के…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल,  सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव का एक युवक अपनी पत्नी से कहासुनी के बाद इतना गुस्सा हुआ कि सीधे 33 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार वाले पोल पर चढ़ गया। युवक की ड्रामा के वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और देखते ही देखते गांव में सैकड़ों लोग पोल के पास जुट गए। युवक की पहचान रचियाही गांव निवासी मंटून रजक के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में काम…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से इंसाफ़ की देरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी रिटायर्ड शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह, जिनकी उम्र अब 80 साल हो चुकी है, को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) सबा आलम की अदालत ने 10 साल की सश्रम कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 18 अगस्त 1992 का है। उस समय रविंद्र सिंह 41 साल के थे। घटना को लेकर उनके बेटे अशोक कुमार (उस वक्त उम्र करीब 12 साल) ने बताया कि रास्ता मांगने को लेकर विवाद हुआ था। गाली-गलौज और…

Read More