Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai PM-Mitra Park : बेगूसराय के औद्योगिक मानचित्र पर एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है। बिहार मंत्रिपरिषद ने बुधवार को बेगूसराय सदर प्रखंड के कुसमहौत मौजा में 991 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। इस अधिग्रहण पर आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से 3 अरब 51 करोड़ 59 लाख 76 हजार 345 रुपये खर्च होंगे। इस भूमि पर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-मित्रा योजना के तहत अत्याधुनिक मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कपड़ा उद्योग की पूरी वैल्यू चेन फार्म से फाइबर, फाइबर से फैब्रिक, फैब्रिक से फैशन…
Begusarai News : बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के डफरपुर पंचायत और बेगूसराय प्रखंड के अझौर पंचायत को जोड़ने वाला बूढ़ी गंडक नदी पर बना छतौना पुल अब हादसों को दावत दे रहा है। 13 करोड़ 97 लाख 63 हजार रुपये की लागत से बना यह पुल 16 अगस्त 2021 को उद्घाटित हुआ था, लेकिन उद्घाटन के महज 3 साल बाद ही इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण के समय ही रेलिंग में बड़े-बड़े गैप छोड़ दिए गए थे, जो अब गंभीर खतरा बन चुके हैं। बीच से एक रेलिंग भी टूट चुकी…
Flood in Bihar : बेगूसराय सहित बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का कहर जारी है। प्रदेश में अब तक करीब 25 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए CM नीतीश कुमार ने बुधवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राहत और बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को ताजा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि के…
Begusarai News : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहारवासियों के निशाने पर हैं। मामला सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों को लेकर है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा, पंजाब और आंध्रप्रदेश में 4,600 करोड़ रुपये की लागत से नई सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों की स्वीकृति मिलने की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि छह राज्यों में कुल 10 स्वीकृत इकाइयों में 1.60 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। बिहार का नाम इस सूची में न देखकर बिहारवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने गिरिराज सिंह समेत…
Flood in Begusarai : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से जिले के 8 प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। मंगलवार शाम 7 बजे गंगा का जलस्तर 42.82 मीटर दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बाढ़ग्रस्त इलाकों में कुल 238 नावें राहत कार्य में जुटी हैं, जबकि 134 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर अब तक 1,83,802 लोगों को (सुबह-शाम मिलाकर) भोजन उपलब्ध कराया गया है। चिकित्सा सुविधा के लिए 38 मेडिकल कैंप…
Begusarai News : बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर सनसनी फैला दी है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वीर कुंवर सिंह चौक के पास फोर व्हीलर सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर पनहांस निवासी राम पदारथ महतो के पुत्र भोला महतो को अगवा कर लिया। घटना के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। अपहृत के भाई सुधीर कुमार के मुताबिक, भोला महतो घर से सब्जी खरीदने के बहाने निकला था। रास्ते में उसने अपने रिश्तेदार गुड्डू कुमार को फोन कर बुलाया। इसी…
बेगूसराय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जारी, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मिल रहा मौका
Begusarai News : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के तहत बेगूसराय में प्रतिदिन सभी अंचल-सह-प्रखंड कार्यालयों, नगर परिषदों और नगर निगम में विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। यह कैम्प 2 अगस्त से 1 सितंबर तक कार्यालय अवधि में संचालित होंगे। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के तहत सोमवार (12 अगस्त) को विभिन्न कैम्पों में कुल 481 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें प्रपत्र-6 के 373, प्रपत्र-7 के 38 और प्रपत्र-8 के 70 आवेदन शामिल हैं। प्रपत्र-6 के माध्यम से वे पात्र मतदाता आवेदन दे सकते हैं जिनका नाम ड्राफ्ट रोल में नहीं है, या जिन्होंने 1 जुलाई 2025 तक…
बेगूसराय : ढाई दर्जन स्कूल जर्जर, चारदीवारी बिना बच्चे असुरक्षित, छत-प्लास्टर गिरने का खतरा
Begusarai News : बेगूसराय में करीब ढाई दर्जन स्कूलों की हालत बेहद चिंताजनक पाई गई है। एक अखबार में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार, खराब स्थिति में पाए गए अधिकांश स्कूल प्रारंभिक स्तर के हैं। कहीं छतें जर्जर होकर गिरने की कगार पर हैं, तो कहीं दीवारों का प्लास्टर टूट-टूटकर गिर रहा है। चारदीवारी न होने से कई स्कूल असामाजिक तत्वों और चोरों के निशाने पर रहते हैं। वहीं, कई स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। शिक्षकों की कमी को हाल के दिनों में काफी हद तक दूर किया गया है, लेकिन विषयवार संतुलन नहीं है। कई स्कूलों…
Begusarai News : बेगूसराय में ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिये 52 लाख 64 हजार 100 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी रवि रंजन ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी और राशि की रिकवरी की मांग की है। रवि रंजन के मुताबिक, फेसबुक पर उनकी पहचान हैदराबाद निवासी राक्षणय राजी नामक युवती से हुई। युवती ने खुद को कपड़ा निर्माता कंपनी की मालिक बताते हुए क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश का प्रस्ताव दिया। शुरुआती निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। पीड़ित के अनुसार, विश्वास में…
Rajendra Setu : अगर आप राजेंद्र सेतु से होकर गुजरने की योजना बना रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। पुल पर मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक पुल के सड़क मार्ग पर पूरी तरह आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान केवल एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को ही गुजरने की अनुमति होगी। पुल की मरम्मत कर रहे एसपीएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी अरुण गुप्ता ने बताया कि पुल के 14 नंबर स्पेन के पास 122 मीटर लंबे डेक स्लैब पर कंक्रीट का कार्य किया जाना है। इसके लिए पटना और बेगूसराय जिला प्रशासन…
