Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Begusarai News : जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड के पबड़ा गांव में महज 8 दिन पहले बनी सड़क टूटने से हड़कंप मच गया है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि उस पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह सड़क जिला परिषद सदस्य ममता देवी की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग से पास की गई थी। योजना का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने किया था और निर्माण…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ध्वजारोहण समारोह के तुरंत बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27, पहाड़चक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में एक अन्य छात्र भी गंभीर रूप से झुलस गया है। मृतक छात्र की पहचान पहाड़चक निवासी अजीत पासवान के इकलौते पुत्र आयुष कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। वह विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद झंडे का खंभा हटाने में मदद कर…

Read More

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार ‘नकली गांधी’ की सरकार नहीं है, बल्कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चल रहा है, जो जो भी बोलते हैं, ठोक कर बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने साफ संदेश दिया कि देश के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा- ‘खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे।’ उनके मुताबिक, जब तक सीमा पार से आतंकवाद जारी रहेगा, तब तक…

Read More

Begusarai News : बिहार पुलिस के विशेष अभियान ‘नया सवेरा’ के तहत बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से अवैध रूप से ऑर्केस्ट्रा और नाच-गान करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बखरी थानांतर्गत नाबालिग लड़कियों से अवैध नाच-गान करवाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर DSP कुंदन कुमार के नेतृत्व में 14 अगस्त की शाम करीब 4:10 बजे बखरी थाने की टीम, परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत…

Read More

IPS Vikas Vaibhav : आज पूरा देश जहां हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं बिहार के रोहतास जिले की कैमूर पहाड़ी की कहानी आज भी लोगों को रोमांचित करती है। यह वही इलाका है जहां आज़ादी के 62 साल बाद, 26 जनवरी 2009 को पहली बार तिरंगा लहराया गया था। कभी नक्सलियों का गढ़ मानी जाने वाली इस पहाड़ी पर सरकार की पहुंच नामुमकिन समझी जाती थी। दशकों तक यहां बंदूक का राज रहा। हथियारबंद नक्सली गांववालों के घरों में घुसकर खाना खाते, विरोध करने वालों को गोली मार देते। पुलिस भी शायद ही कभी यहां…

Read More

Begusarai News : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। RJD सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘आतंकवादी’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह अपने बयानों से बिहार का माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा- सभी लोग समाज को जोड़ने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन गिरिराज सिंह ऐसे व्यक्ति हैं, जो तोड़ने का काम करते हैं। यह सिर्फ बीजेपी और आरएसएस में अकेले नहीं हैं, बल्कि ऐसे कई लोग हैं, जो नफरत फैलाने वाले बयान देते हैं। आरजेडी सांसद…

Read More

बेगूसराय डीएम तुषार सिंघला की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रारूप प्रकाशन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 01 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दिया गया है। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक निर्धारित है। इस दौरान पात्र नागरिक, नाम जुड़वाने, विलोपन या संशोधन के लिए ERO, AERO या BLO को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत के अमर सिंह स्थान के समीप महना चौर में गुरुवार को एक खेत से नरकंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नरकंकाल देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, नरकंकाल सकरबासा निवासी किसान संजय राम के खेत से बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, खेत में काम कर रहे मजदूरों की नजर अचानक हड्डियों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद खबर पुलिस तक पहुंची। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस…

Read More

Begusarai News : मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारियां की गई थीं। DM तुषार सिंगला, एसपी मनीष , डीआईजी आशीष भारती समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था के लिए उलाव हवाई अड्डा पर मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में अंतिम क्षणों में बदलाव होने के कारण मुख्यमंत्री का मटिहानी दौरा रद्द किया गया। सूचना मिलते ही DIG, DM और SP उलाव हवाई अड्डे से वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हेलीकॉप्टर…

Read More

Begusarai News : जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने मटिहानी प्रखंड के गोरगामा पंचायत का दौरा कर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बांध और सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। डीएम ने बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठकर सामुदायिक किचन में बन रहे भोजन का स्वाद लिया और गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मटिहानी अंचलाधिकारी पृथा अखौरी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सामुदायिक किचन, स्वास्थ्य सेवाएं, पशु चारा और पॉलीथिन शीट वितरण की स्थिति की जानकारी ली। मटिहानी प्रखंड में…

Read More