Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
बरौनी जंक्शन पर यात्रियों को Free में करानी पड़ी ट्रेन की सवारी, जानें- रेलवे की मजबूरी?
Barauni Junction : बरौनी जंक्शन पर कई रेल यात्रियों को मजबूरन मुफ्त में यात्रा करना पड़ा..जी हां सही सुना आपने! दरअसल, बरौनी जंक्शन के दक्षिणी छोर पर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर पर तकनीकी खामी के कारण टिकट बिक्री पूरी तरह ठप रही। लिंक फेल होने की वजह से शनिवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ काउंटर के बाहर उमड़ती रही, लेकिन कोई भी टिकट नहीं मिल सका। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर समस्तीपुर-कटिहार मेमू, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, टाटानगर-छपरा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के यात्रियों पर पड़ा। यात्री…
Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी 14 वर्षीय शुभम प्रताप सिंह उर्फ शुभ, जिसकी खोज में परिजन बीते एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे थे, वो गंगा नदी में कूद गया है। नवनिर्मित सिक्स लेन सिमरिया पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपने दोस्त की बाइक से उतरकर नदी में छलांग लगाते हुए वीडियो सामने आया है। शुभम, संजीव कुमार का बेटा था। वह 3 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था और मोबाइल साथ नहीं ले गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन…
Begusarai Flood Latest Update : बेगूसराय में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के 7 प्रखंडों के 36 पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिससे 3 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। इन इलाकों में रहने, बिजली, पीने के पानी, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और पशुचारे की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांवों में हालात इतने भयावह हैं कि कहीं घरों में पानी भर गया है तो कहीं चारों तरफ पानी से घिरने के कारण लोग फंसे हुए हैं। कई परिवार बांध, स्कूल या सामुदायिक भवनों में शरण लिए हुए हैं, लेकिन बुनियादी…
Begusarai RPF : बेगूसराय RPF ने ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत एक यात्री का छूटा हुआ लेडीज़ पर्स, जिसमें नकद ₹16,830 और तीन एटीएम कार्ड थे, उसे सुरक्षित रूप से वापस कर दिया। दरअसल, शनिवार को यात्री राजू कुमार महतो ने अपने मोबाइल नंबर से बेगूसराय आरपीएफ को सूचना दी कि वह ट्रेन संख्या 15903 अप (अवध आसाम) एक्सप्रेस के कोच संख्या B-6, सीट नंबर 54 पर गुवाहाटी से नवगछिया तक सफर कर रहे थे। नवगछिया स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका ग्रे कलर का पर्स सीट पर ही छूट गया है। सूचना मिलते ही बेगूसराय स्टेशन…
बेगूसराय में रक्षाबंधन से पहले ट्रैफिक का बुरा हाल, कई घंटे जाम में जूझते रहे लोग, नहीं दिखी पुलिस
Begusarai Traffic System | रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व की पूर्व संध्या पर जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी की चहल-पहल होनी चाहिए थी, वहीं शहर के बाघा गांधी चौक चारमुहानी पर लगा महाजाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया। करीब 3 घंटे तक बाघा ओवरब्रिज से लेकर मंझौल और वीरपुर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे आमजन बारिश और भीड़ के बीच बेहाल नजर आए। त्योहार की खरीदारी के लिए राखी और मिठाई लेने पहुंचे लोगों की भीड़, रिश्तेदारों के घर जाने वालों की संख्या और बढ़ते ट्रैफिक दबाव ने पूरे इलाके को जाम के दलदल…
Monu Singh Arrested | मोकामा के चर्चित जनवरी 2025 गोलीकांड मामले में फरार चल रहे मोनू सिंह को एसटीएफ ने शुक्रवार (8 अगस्त) की रात बरौनी जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। मोनू सिंह मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी है। जानकारी के मुताबिक, मोनू सिंह कामाख्या एक्सप्रेस से बरौनी पहुंचा था। जैसे ही वह ट्रेन से उतरा, पहले से तैनात एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में थाने ले जाया गया। मोनू सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले…
बेगूसराय : सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान
Begusarai News : बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड के रानीचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा छठी की छात्रा चांदनी कुमारी (पिता – रामनंदन दास, निवासी रानीचक) को पढ़ाई के दौरान ही सांप ने डस लिया। घटना लगभग दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चांदनी रोज की तरह शुक्रवार को स्कूल आई थी। कक्षा में बैठी ही थी कि अचानक सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में ग्रामीणों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया, जिससे करीब एक से डेढ़ घंटे का समय बर्बाद हो गया। करीब…
Begusarai News : सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने वीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिम पंचायत में महिलाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क सेनेट्री पैड वितरित किए। यह कार्यक्रम “प्रियदर्शिनी उड़ान योजना” के तहत आयोजित किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए भूषण ने कहा- “महिलाओं में फैल रही कई संक्रामक बीमारियों की सबसे बड़ी वजह माहवारी के दौरान गंदे कपड़ों का इस्तेमाल है। यह समस्या खासकर ग्रामीण महिलाओं में अधिक गंभीर है। प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के माध्यम से हम न केवल जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि जो महिलाएं पैड नहीं…
Giriraj Singh : सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में सीता माता के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मां सीता के मंदिर निर्माण का सौभाग्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही मिलना था। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जैसी “पापी पार्टी” ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने और मंदिर निर्माण के मार्ग में अवरोध पैदा करने का काम किया। उन्होंने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है, अब बिहार के…
Flood in Begusarai : बेगूसराय में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। कहीं घुटने तो कहीं कमर भर पानी में लोग आने-जाने को मजबूर हैं। कई गांवों में घर, स्कूल, दुकानें और सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। गुरुवार शाम हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 126 सेंटीमीटर ऊपर 43.02 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार सुबह बढ़कर 43.12 मीटर तक पहुंच गया। हालांकि, बनारस में जलस्तर घटने की सूचना से उम्मीद है कि एक-दो दिन में हाथीदह में भी पानी कम हो सकता है। साहेबपुरकमाल : गांवों का…
